02 MAYTHURSDAY2024 10:59:20 PM
Nari

तालिबान ने लगाई लड़कियों की शिक्षा पर रोक, अब तीसरी क्लास के बाद स्कूल नहीं जा पाएंगी छात्राएं

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Aug, 2023 11:15 AM
तालिबान ने लगाई लड़कियों की शिक्षा पर रोक, अब तीसरी क्लास के बाद स्कूल नहीं जा पाएंगी छात्राएं

तालिबान हमेशा से अपने क्रूर फैसलों के कारण सुर्खियों में रहता है। अब हाल ही में तालिबान की सरकार ने महिलाओं की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। वहां की सरकार ने एक नया फरमान जारी करते हुए कहा कि तीसरी कक्षा के बाद अब लड़कियां स्कूल नहीं जा पाएंगी भले ही उनकी उम्र 10 साल से ज्यादा क्यों न हो। इसके लिए उन्होंने स्कूल और एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को भी वॉर्निंग दे दी है कि 10 साल से ऊपर की सारी लड़कियां अब प्राइमरी स्कूल में नहीं पढ़ेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले तालिबान में लड़कियों को सिर्फ 6वीं कक्षा तक ही स्कूलों में पढ़ने की इजाजत थी परंतु अब सरकार ने उसको हटाकर और भी कम कर दिया है। इससे पहले भी तालिबान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर और नौकरी करने के लिए भी प्रतिबंध लगा चुका है इसके अलावा वहां पर महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देना भी बंद कर दिया गया और बुरके व किसी पुरुष साथी के बिना महिलाओं की टैक्सी सवारी पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है।

स्कूलों को भी दिया आदेश 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तालिबानी सरकार ने अब स्कूलों और शिक्षा केंद्रों को भी निर्देश दे दिया है कि लड़कियां को प्राइमरी स्कूलों में जाने की अनुमति न दी जाए भले ही उनकी उम्र 10 साल से ज्यादा क्यों न हो। शिक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों ने स्कूलों और अल्पकालिक प्रशिक्षण कक्षाओं के प्रिसंपलों से भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां अब प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने की अनुमति न दी जाए। 

PunjabKesari

कुछ लड़कियों को भेजा गया वापिस 

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कई जगहों में गुड एंड प्रोहिबिशन मंत्रालय के स्थानीय अधिकारियों ने लड़कियों को उनकी उम्र को देखते हुए अलग करने और लड़कियों के स्कूल चलाने वाले प्रिंसिपलों से तीसरी कक्षा से ऊपर के बच्चों को वापस भेजने के लिए भी कहा है। वहीं पूर्वी अफगानिस्तान की छठी कक्षा की एक लड़की ने मीडिया को बताया कि हमें बताया गया है कि लंबी और 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को अब स्कूल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। 

शिक्षा मंत्रालय ने दिया आदेश 

इसके अलावा तालिबान के सार्वजनिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक अकाफ ने मीडिया को बताया कि हमारी तरफ से प्रशासन ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है और अगर कुछ किया भी गया है तो इस बात का संबंध शिक्षा मंत्रालय से ही होगा। 

PunjabKesari

दो साल पहले छठी कक्षा के बाद पढ़ने पर लगाई थी रोक 

दो साल पहले तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था जिसके बाद लड़कियों को छठी(6वीं) कक्षा के बाद स्कूलों में जाने के लिए रोक लगा दी थी। इससे 683 दिन पहले 11 साल और उससे ज्यादा की लड़कियों के स्कूल जाने पर भी सरकार ने बैन लगा दिया था। जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तो दो साल के बाद लड़कियों के यूनिवर्सिटी में पढ़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। 

PunjabKesari

Related News