20 APRSATURDAY2024 4:01:39 PM
Nari

शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा ने दी Good News,  बेबी बंप के साथ की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Jun, 2023 12:39 PM
शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा ने दी Good News,  बेबी बंप के साथ की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रेग्नेंट होने की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी शामिल हो गई हैं। अभी तो स्वरा की शादी के चर्चे भी खत्म नहीं हुए थे कि उन्होंने फैंस को एक और झटका दे दिया है। शादी के तीन महीने बाद ही उन्होंने  प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है, जाहिर है इस मुद्दे पर चर्चा ना हो ऐसा तो हो नहीं हो सकता।

PunjabKesari


याद हो कि तीन महीने पहले  स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग अचानक निकाह कर सभी को हैरान कर डाला था। उनकी शादी बहस का विषय बन गईं थी। इसके बाद से ही खबरें आने लगी थी कि वह मां बनने वरली है, इसके चलते ही उन्होंने आनन-फानन में शादी करने का फैसला लिया।

PunjabKesari
अब स्वरा ने खुद इन खबरों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेबी बंप दिखाती नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)!

PunjabKesari
यह खबर आते ही जहां कुछ लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो कुछ इस बात से हैरान हैं कि इतनी जल्दी कैसे हो गया। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड में नया ट्रेंड आ गया है पहले प्रेग्नेंट फिर शादी। स्वरा से पहले आलिया भट्ट ने भी शादी के कुछ महीने बाद प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया था। 

Related News