04 MAYSATURDAY2024 11:23:09 AM
Nari

शादी में Swara Bhaskar की इन शानदार मेकअप लुक्स को करें ट्राई, नहीं हटेगी देखने वालों की नजर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Apr, 2023 10:04 AM
शादी में Swara Bhaskar की इन शानदार मेकअप लुक्स को करें ट्राई, नहीं हटेगी देखने वालों की नजर

अगर आप वेडिंग मेकअप को लेकर कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आपको स्वरा भास्कर से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। अपनी स्टाइल और मेकअप से वो हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं।  ब्राइट रेड लिपस्टिक से लेकर लाइट मेकअप स्वरा, स्मोकी आईज और अलग-अलग तरीके के बन में वो जलवा बिखेरती हैं। अगर आप भी स्वरा जैसी देसी लुक पसंद करती हैं तो आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के बेस्ट  मेकअप लुक्स जो कि बड़े आराम से शादी में कैरी करके सबका ध्यान खींच सकती हैं....

लाइट मेकअप और डार्क लिप्स

डार्क लिप्स और लाइट मेकअप का ट्रेंड इन दिनों जोरों पर है। आप इस तरह का मेकअप करते हुए अपने आईलाइनर और लिप कलर को मैच कर सकती हैं। बालों को क्लीन स्टाइल दें। आप भी स्वरा की तरह लाजवाब दिखेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

न्यूड लिप्स और लाइट मेकअप

कई बार आपके लिए गॉर्जियस आउटफिट्स को ढूंढ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार आपको ड्रेस की कलर को लेकर कंन्फूजन होता है तो ऐसे में आप अपने मेकअप को लाइट ही रखें और लिप्स पर न्यूड कलर की लिप्सटिक अप्लाई करें। मस्कारा जरुर लगाएं, इससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

मैरून लिप्स और साइ़ड बन

जब बात वेडिंग सीजन की हो तो लिप कलर में महिलाओं की पहली पसंद रेड ही रहा है। लेकिन आप ये मत सोचिए कि आपके पास कलर में सारे ऑप्शन खत्म हो गये हैं। आपके लिए मैरून लिप कलर एकदम बेस्ट रहेगा। आप मैरून कलर के टोन्स में से कुछ भी choose कर सकतीं हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका जूड़ा ज्यादा हैवी ना हो और आपको इसे एक तरफ रखना है। अगर आप इस लुक को कैरी करतीं हैं तो आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambereen Yusuf (@ambereenyusuf)

Related News