25 APRTHURSDAY2024 5:02:18 AM
Nari

कल अमेरिका से भारत के लिए रवाना होगी सुशांत की बहन, क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर है परेशान

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Jun, 2020 03:11 PM
कल अमेरिका से भारत के लिए रवाना होगी सुशांत की बहन, क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर है परेशान

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कल मुंबई में स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगा ली। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार का बुरा हाल है। सुशांत के पिता पटना में रहते है। अंतिम संस्कार के लिए सुशांत के पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंच गए हैं। 

सुशांत के परिवार की बात करें तो उनकी एक बहन मुंबई में ही रहती है और एक बहन पिता के साथ पटना। कहा जा रहा है आज सुशांत का अंतिम संस्कार हो सकता है लेकिन अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन शामिल नहीं हो पाएंगी। वह कल यानि 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी।

सुशांत की बहन ने पोस्ट कर दी जानकारी

अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वह मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगी। साथ में उन्होंने बताया कि वह दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचेंगीं।
PunjabKesari, sushant singh

क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर परेशान है सुशांत की बहन

अपनी फेसबुक पोस्ट में सुशांत की बहन श्वेता ने लिखा, 'सभी की मदद से भारत जाने के लिए टिकट कन्फर्म हो गए हैं। मैं 16 तारीख को उड़ान भरूंगी। दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचुगी। 7 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड की चिंता है... क्या ऐसा कोई तरीका है, जिससे की इससे बचा जा सके। मुझे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने की जरूरत है।'

इसी के साथ उन्होंने अन्य पोस्ट में लिखा, 'प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं होने की वजह से मैं माफी चाहती हूं। मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही हूं... सभी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद... उनसे मुझे ताकत मिल रही है... मेरे परिवार के लिए प्रार्थना कीजिए।'

वही, कल श्वेता ने एक पोस्ट के जरिए भारत जाने के लिए टिकट दिलाने में मदद मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे जल्द से जल्द भारत के लिए उड़ान भरना है... मुझे किसी भी फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है... क्या कोई मदद कर सकता है... कृपया मुझे बताएं।'

बता दें कि सुशांत ने कल अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाई थी। सुशांत के नौकर ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी। 

Related News