24 APRWEDNESDAY2024 10:34:25 AM
Nari

इकलौते भाई का गम भुलाने के लिए श्वेता ने चुना ये रास्ता, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 12 Nov, 2020 10:28 AM
इकलौते भाई का गम भुलाने के लिए श्वेता ने चुना ये रास्ता, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सुशांत सिंह राजपूत को आने वाली 14 तारीख को इस दुनिया से अलविदा कहे 5 महीने बीत जाएंगे। एक्टर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई लगातार जांच कर रही हैं। हालांकि इस केस में अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। परिवार वालों का दुख भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।  सुशांत की बहनें आज भी इससे उभर नहीं पाईं हैं। इसी दुख से उभरने के लिए अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने एक रास्ता चुना है। 

PunjabKesari

श्वेता ने शेयर की पोस्ट 

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर सुशांत की बहन की एक पोस्ट वायरल हो रही है इसमें वह अपने बच्चों को भगवत गीता पढ़ा रही हैं। इसकी एक तस्वीर भी श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने इसके कैप्शन में लिखा ,' फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता सिखा रही हूं और हमारी दिनचर्या में इसकी शिक्षा का अभ्यास करा रही हूं। दिल को झकझोर वाला दर्द, गहरी बेचैनी और निराशा को आध्यात्मिकता के जरिए ही नियंत्रित किया जा सकता है। जब आप ईश्वर से जुड़ते हैं, तो आपके पास सभी बाहरी विपत्तियों से निपटने के लिए अटूट ऊर्जा और शक्ति होती है। हम ईश्वर से प्यार करते हैं। वह सही मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा हमारे साथ हैं। अच्छाई हमेशा बुराई पर हावी रहती है। #भगवद् गीता।'

लोग कर रहे कमेंट 

इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय इस पर रख रहे हैं। फैंस एक्टर के लिए लगातार न्याय की मांग भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत का केस सीबीआई के साथ-साथ एनसीबी भी हैंडल कर रही है। 

Related News