23 APRTHURSDAY2026 10:37:51 PM
Nari

नम आंखें लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार से मिले सुशांत के पिता के.के सिंह

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 30 Sep, 2020 06:27 PM
नम आंखें लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार से मिले सुशांत के पिता के.के सिंह

सुशांत सिंह राजपूत केस को 3 एजेंसियां हैंडल कर रही हैं। हालांकि इस केस में अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। सुशांत के फैंस बार बार एक्टर के न्याय के लिए मांग कर रहे हैं। साथ ही सुशांत के परिवार वालों के मन में भी एक ही सवाल है कि आखिर कब उनके इकलौते चिराग को न्याय मिलेगा। 

PunjabKesari

नीतिश कुमार से मिले सुशांत के पिता 

इस बीच सुशांत के पिता के. के सिंह हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिले। इस मुलाकात के दौरान कईं तरह की चर्चा हुई। यह मुलाकात पटना के अणे मार्ग पर स्थित सीएम आवास में हुई। इस दौरान सुशांत के पिता के अलावा, उनके बहनोई और बहन भी मौजूद वहां मौजूद रहे।

फैंस में नाराजगी 

आपको बता दें कि बीते दिनों से सुशांत के फैंस जांच को लेकर बेहद नाराज हैं। लोगों का मानना है कि सुशांत का केस किसी और ही दिशा में जा रहा है और ड्रग मामले को ज्यादा महत्व देकर सुशांत का असल केस काफी पीछे छूटता जा रहा है। इसी वजह से सुशांत के करीबी दोस्तों ने भी गुस्सा जाहिर किया था और खबरें यह भी आ रही हैं कि वह सुशांत को न्याय दिलाने के लिए 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल भी करेंगे। 

सीबीआई ने दी थी सफाई 

PunjabKesari

वहीं इन सभी इल्जामों के बीच सीबीआई का बयान भी सामने आया था। खबरों की मानें तो सीबीआई के अधिकारियों ने कहा था कि सुशांत केस में हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

Related News