03 MAYFRIDAY2024 8:07:52 AM
Nari

Satyagrah4SSR: सुशांत को न्याय दिलाने के जंतर-मंतर पर फैंस ने दिया धरना

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Oct, 2020 01:47 PM
Satyagrah4SSR: सुशांत को न्याय दिलाने के जंतर-मंतर पर फैंस ने दिया धरना

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए फैंस एकजुट होकर आवाज उठा रहे है। सीबीआई के साथ-साथ इस केस की जांच ईडी और एनसीबी द्वारा भी की जा रही है। हालांकि ड्रग मामला सामने आने के बाद सभी का ध्यान सुशांत केस से हट गया है। जिससे एक्टर के फैंस और परिवार वाले काफी निराश हैं। इसी बीच फैंस ने एक्टर को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया है। 

PunjabKesari

यह सत्याग्रह सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी फैंस ने सुशांत को न्याय दिलाने के आंदोलन छेड़ दिया है। दरअसल, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया है। जिसे दुनियाभर के लोगों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। श्वेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज जंतर-मंतर पर इस अभियान में शामिल हो और इसका समर्थन करें। याद रखें कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और स्थानीय कानूनों का पालन करना जरूरी है। चलो सही सवाल पूछें और सही कारण के लिए खड़े होते हैं!!' इसके साथ ही श्वेता ने #Satyagrah4SSR और #Revolution4SSR का इस्तेमाल किया है। 

 

PunjabKesari

 

इससे पहले सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने सवाल करते हुए पूछा था कि क्या सुशांत को न्याय मिलेगा? विशाल कीर्ति अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'क्या हम मंजिल के पास हैं? क्या सुशांत को मिलेगा न्याय? उनके मासूम चेहरे की यादें हमारे जागते समय और हमारे सपनों पर हावी रहती हैं।'

Related News