26 APRFRIDAY2024 6:56:18 PM
Nari

अब रणबीर-आलिया दिखेंगे राम- सिता के रोल में, लोग बोले- "अब अब बीफ खाने वाला बनेगा भगवान "

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Jun, 2023 05:35 PM
अब रणबीर-आलिया दिखेंगे राम- सिता के रोल में, लोग बोले-

 प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष' की चर्चाओं के बीच एक और जोड़ी राम- सिता के रूप में जल्द दिखाई देगी। खबरे हैं कि बॉलीवुड निर्देशक नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी Excited नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari
नीतेश तिवारी‘रामायण'पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट इसमें मां सीता का रोल करेंगी, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। आलिया भट्ट हाल ही नीतेश तिवारी से मिली थीं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया। उसी वीडियो के बाद से चर्चा शुरू हो गई कि आलिया को सीता के रोल के लिए साइन किया गया है। 

PunjabKesari
इससे पहले आलिया भट्ट ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR में सीता के रोल में देखी गई थीं। अब एक बार फिर उन्हें शानदार माैका मिलने जा रहा है। खबरे हैं कि श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर के लुक टेस्ट किए जाने वाले हैं। लुक फाइनल होने के बाद एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत होगी। 

PunjabKesari
हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने कपल काे ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है- बीफ वाले रणबीर कपूर रामायण में श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं।सीता की भूमिका सबसे बड़ी नेपो किड आलिया भट्ट   निभा रही है, यह कॉम्बो अपने आप में एक आपदा है, अब एक और ब्रह्मास्त्र जैसे आपदा शो के लिए तैयार हो जाइए।

PunjabKesari

रावण के किरदार के लिए फिल्म ‘केजीएफ' स्टार यश का नाम सामने आ रह है। कहा जा रहा है कि यश इस फिल्म के लिए तैयार हैं, और उन्होंने रावण के रोल में दिलचस्पी दिखाई है। ‘रामायण' को अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को पैन इंडिया 2025 में रिलीज किया जाएगा। 

Related News