18 MAYSATURDAY2024 10:23:17 AM
Nari

बाढ़ में सब कुछ हो गया बर्बाद, सोनू सूद बोले- आंसू पोंछ ले बहन...किताबें भी नईं होंगी और घर भी

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 20 Aug, 2020 12:21 PM
बाढ़ में सब कुछ हो गया बर्बाद, सोनू सूद बोले- आंसू पोंछ ले बहन...किताबें भी नईं होंगी और घर भी

बॉलीवुड के हीरो सोनू सूद इन दिनों लोगों के लिए रियल लाइफ हीरो बने हुए हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के बाद सोनू सूद की मदद का सिलसिला अभी भी जारी है। दरअसल हम सब जानते हैं कि इन दिनों मानसून के कारण बहुत से राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है और इसके कारण जान-माल का भी नुक्सान हो रहा है हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई जिसमें बाढ़ के कारण एक लड़की का घर पूरा टूट गया और लड़की अपने घर और किताबों को देख कर रो रही है। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो 

दरअसल इस वीडियो को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस वीडियो को शेयर करते हुए उस व्य़क्ति ने लिखा,'15-16 अगस्त की दरम्यानी रात आये बाढ़ में अंजली का घर लगभग जमींदोज हो गया। नेस्तानाबूद हुए घर को देखकर तो नहीं मगर बांस की बनी टोकरी में रखी हुईं अपनी भीगी हुई पुस्तकों को देख इस आदिवासी बच्ची के आंखों में आंसू आ गए।  किसी आदिवासी बच्ची में ऐसा पुस्तक प्रेम मैंने पहली दफे देखा।'

सोनू सूद आए मदद के लिए आगे

इस वीडियो को सोनू सूद ने भी देखा और वह इसे देख इमोशनल हो गए। इतना ही नहीं इस वीडियो को सोनू सूद ने भी शेयर किया और शेयर करते हुए लिखा,' आसूं पोछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी और घर भी।'

पहले भी कर चुके हैं मदद

वहीं आपको बता दें कि सोनू सूद इससे पहले भी लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। इससे पहले सोनू सूद ने दो बच्चियों का स्कूल में एडमिशन भी करवाया था। दरअसल एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए भी आगे आए थे। 

Related News