24 APRWEDNESDAY2024 10:08:53 AM
Nari

डायबिटीज की शिकार सोनम ने यूं घटाया था वजन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Feb, 2020 10:51 AM
डायबिटीज की शिकार सोनम ने यूं घटाया था वजन

बॉलीवुड फैशनिस्टा एक्ट्रेस सोनम कपूर सिर्फ अपने फैशन ही नहीं बल्कि फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती है। इन दिनों सोनम सिक्स पैक बनाने में बिजी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारी डंबल्स के साथ 'सुपर हार्ड वर्कआउट' करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अंतिम प्रदर्शन मुंबई में डैन माइल्स के साथ सुपर हार्ड वर्किंग। मॉर्निंग वर्क सबसे अच्छा है! और इसके साथ उन्होंने # can't wait for a 6 pack लिखा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भले ही आज सोनम स्लिम-फिट दिखती हो लेकिन एक समय में वो 86 कि.लो. की थी। मगर, फिल्मों में एंट्री से पहले उन्होंने 35 कि.लो. वजन घटाया था। अब उनका वजन करीब 51 Kg है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत व स्ट्रिक डाइट से ना सिर्फ वजन कम किया बल्कि अब वो फिट एंड फाइन भी है। बता दें कि सोनम कपूर टाइप 1 डायबिटिक पेशेंट भी हैं। उन्हें 17 साल की उम्र में डायबिटीज का पता चला था।

PunjabKesari

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए सोनम कपूर क्या-क्या करती है...

सोनम ने कहा, 'मैं स्वस्थ जीवनशैली जीने में विश्वास रखती हैं। शराब नहीं पीती, जल्दी सोती हूं, जल्दी उठती हूं, स्वस्थ खाती हूं और रोज एक्सरसाइज करती हूं। उन्होंने कहा वजन कम करना आसान नहीं होता लेकिन मेहनत से कुछ भी किया जा सकता है।

PunjabKesari

. खुद को फिट रखने के लिए सोनम योगा, कार्डियो, डांसिंग, स्वीमिंग मेडिटेशन और अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं।
. वर्कआउट के साथ-साथ वह कथक डांस की प्रैक्टिस भी करती हैं।
. इसके अलावा खुद को फिट रखने के लिए सोनम एरियल योगा भी करती हैं।
. वह हफ्ते में कम से कम 3 बार पिलाटे (Pilates Workout) जरूर करती हैं।
. फ्री टाइम में वह स्क्वॉश व स्विमिंग करती हैं।

PunjabKesari

चलिए अब बात करते हैं सोनम की डाइट कि...

उन्होंने बताया कि वह वीगन डाइट को फॉलो करती हैं और मांसाहारी चीजों हाथ भी नहीं लगाती। उनका मानना है कि डेयरी फूड्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। उन्होंने बताया कि यूरोप में जब उनके पास वेजिटेरियन फूड का कोई विकल्प नहीं था तब उन्होंने सिर्फ दही और पनीर ही सेवन किया था।

PunjabKesari

वर्कआउट के बाद: ब्राउन ब्रेड के साथ प्रोटीन शेक और ताजे फल
एर्ली मॉर्निंग: गर्म पानी में नींबू व शहद
ब्रेकफास्ट: एवोकाडो, फल व सब्जियों का जूस और पी-प्रोटीन (Pea Protein): कोलेजन सप्लीमेंट में वह जूस या कैप्लूस लेती हैं।
मिड मॉर्निंग: 1 कटोरी नट्स
लंच: 1 कटोरी सलाद, टोफू, ज्वार या बाजरे की रोटी व सब्जियां
ईवनिंग स्नैक्स: नट्स और एवोकाडो
डिनर: सूप, हरी सब्जियां व फ्रूट्स

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए वह 8-9 गिलास पानी के साथ नारियल पानी खीरे का जूस या फिर मठ्ठा पीती हैं। शूटिंग के दौरान उनकी डाइट में कार्ब्स फूड्स शामिल होते हैं। जब कभी दिन में उन्हें ज्यादा भूख लगती है तो वो फल व ड्राई नट्स खा लेती हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News