27 APRSATURDAY2024 11:39:56 AM
Nari

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे Siddhant Chaturvedi, बनाया Shweta Bachchan का बर्थडे खास

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Mar, 2024 04:43 PM
रूमर्ड गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे Siddhant Chaturvedi, बनाया Shweta Bachchan का बर्थडे खास

बीते दिनों बॉलीवुड के महानायक की बेटी श्वेता नंदा का 50 वें बर्थडे थे। इस मौके पर उन्होंने बहुत ग्रेंड बर्थडे पार्टी organize की। बी- टाउन की एक से बढ़कर एक हस्ती ने बर्थडे गर्ल को विश करने के लिए पार्टी में शिरकत की। इस दौरान जहां बॉलीवुड के स्टार किड्स सुहाना खान, गौरी खान और शाहरूख खान जैसे सेलेब्स पार्टी का हिस्सा बनें, वहीं एक खास मेहमान भी आया, जिसपर सब की नजर टिक गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नव्या नवेली नंद के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने की पार्टी में शिरकत

इस दौरान पार्टी में एक स्पेशल गेस्ट आया जिसपर सब की नजर टिक गई। ये कोई और नहीं बल्कि श्वेता की बेटी नव्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी थे। उन्हें भी श्वेता के घर के बाहर देखा गया। 

PunjabKesari

कैजुअल लुक में स्पॉट हुए सिद्धांत

इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट टी- शर्ट और कैप पहनी थी। कैजुअल लुक में वो बहुत हैंडसम लगे रहे थे। बता दें काफी समय से दोनों के रिश्तें की खबरों बॉलीवुड गलियारे में घूम रही हैं। हालांकि ये कपल कभी खुलकर सामने नहीं आया है, लेकिन इन्हें कई बार एक साथ पार्टी करते देखा गया है। अब ऐसे रूमर्ड गर्लफ्रेंड की मां की बॉर्थ डे पार्टी में आने से इनके रोमांस की खबरों को और हवा मिली है। कहा जा रहा है कि पार्टी के बहाने नव्या को सिद्धांत संग टाइम स्पेंड करने का मौका मिला गया। वहीं वीडियो के नीचे कमेंट सेंक्शन में यूजर्स ने भी शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए।

PunjabKesari

फैंस अब बस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वो अपना रिश्ता ऑफिशियल करें। देखना बाकी है कि क्या इनका रिश्ता शादी तक पहुंचता है या बात सिर्फ आशिकी तक ही रहकर खत्म हो जाती है।
 

Related News