29 APRMONDAY2024 6:09:17 PM
Nari

Diwali 2023: 12 या 13 नवंबर जानिए इस बार कब मनाया जाएगा दीपावली का पर्व?

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Nov, 2023 11:46 AM
Diwali 2023: 12 या 13 नवंबर जानिए इस बार कब मनाया जाएगा दीपावली का पर्व?

दीवाली देश का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। हिंदू धर्म में भी दीपों के इस त्योहार का खास महत्व बताया गया है। इस दिन घरों में दीप जलाकर गौरी पुत्र गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पंचागों की मानें तो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती है। इस साल दीवाली कब है इस बात को लेकर लोग कंफ्यूज है। क्योंकि कोई 12 नवंबर को कह रहा है तो कोई 13 को। इसी के चलते कई लोग दीवाली के दिन को लेकर कंफ्यूज हो गए हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल दीवाली कौन सी तिथि को मनाई जाएगी।  

कब मनाई जाएगी इस बार दीवाली? 

दीवाली का त्योहार दशहरे के 20 दिन बाद मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रावण का वध करने के बाद इसी दिन श्रीराम अयोध्या वापिस आए थे। ऐसे में अयोध्या वासियों ने पूरे राज्य में घी के दीए जलाए थे और पूरे हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाया था उसी के बाद इसी दिन हर साल दीवाली का पावन त्योहार मनाया जाता है। पंचागों की मानें तो इस साल 10 नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी। वहीं अगले दिन 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी है। वहीं इसी दिन छोटी दीवाली भी मनाई जाएगी। 

PunjabKesari

अमावस्या तिथि शुरुआत 

ऐसे में दीवाली इस बार 12 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि इस दिन 12 नवंबर दोपहर 02:43 पर शुरु होगी और इसका समापना अगले दिन 13 अक्टूबर 02:55 पर होगा। ऐसे में इस तिथि के चलते 12 नवंबर के दिन ही दीवाली का पावन त्योहार मनाया जाएगा। वहीं 12 नवंबर को मां ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पूजा इस बार 14 नवंबर के दिन मनाई जाएगी और 15 नवंबर को भैया दूज का पावन त्योहार मनाया जाएगा। 

PunjabKesari

पूजा का शुभ मुहूर्त 

दीवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त इस बार शाम को पड़ रहा है। 12 नवंबर की शाम 05:40 मिनट से शुरु होकर 07:36 मिनट तक मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त है। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस समय पूजा करने से भक्तों को धनलाभ होगा और सभी कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी।   

PunjabKesari

Related News