26 APRFRIDAY2024 8:33:37 AM
Nari

शिल्पा शेट्टी का नया रेस्तरां है बेहद आलीशान, रितेश-जेनेलिया बने पहले गेस्ट

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 05 Dec, 2020 01:30 PM
शिल्पा शेट्टी का नया रेस्तरां है बेहद आलीशान, रितेश-जेनेलिया बने पहले गेस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी दमदार एक्टिंग और टोन्ड बॉडी फिगर के लिए जानी जाती है। वह अपनी फिटनेस के लिहाज से फैंस के लिए इंस्पिरेशन भी बनी हुई हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियोज व फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी एक कामयाब बिजनेस वुमेन भी हैं। फिल्मों के अलावा शिल्पा बिजनेस से भी खूब कमाई करती हैं। हाल ही में शिल्पा ने मुंबई में नया रेस्टोरेंट खोला है। 

शिल्पा ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी है। उन्होंने अपने मुंबई में बैस्टियन चेन ऑफ रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें उनके रेस्टोरेंट की खूबसूरत झलक दिखाई दे रही है।

 

फिलहाल अभी इस रेस्तरां का उद्घाटन नहीं हुआ है। लेकिन रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा इस रेस्तरां के पहले गेस्ट बन गए हैं। शिल्पा शेट्टी का यह रेस्तरां सीफूड के लिए फेमस है। हालांकि सीफूड के अलावा यहां का शाकाहारी खाना भी काफी मशहूर है।

 

वहीं जेनेलिया डिसूजा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट रेस्तरां की तस्वीरें शेयर कर शिल्पा और राज कुंद्रा को बधाई दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

 

आपको बता दें बैस्टियन चेन ऑफ रेस्टोरेंट की शिल्पा शेट्टी को-ओनर हैं। उनकी कंपनी में 50 फीसदी की हिस्सेदारी भी है। बाॅलीवुड सेलेब्स के हैंगआउट करने के लिए ये रेस्तरां सबसे फेवरेट जगह है।

Related News