23 FEBMONDAY2026 10:11:10 PM
Nari

शिल्पा ने हरिद्वार में किया महा मृत्युंजय मंत्र का जाप, जानिए किन लोगों को करना चाहिए उच्चारण?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 09 Feb, 2021 11:11 AM
शिल्पा ने हरिद्वार में किया महा मृत्युंजय मंत्र का जाप, जानिए किन लोगों को करना चाहिए उच्चारण?

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

शिल्पा अक्सर अपने इंस्टा अंकाउट पर फिटनेस मंत्र, योगासन व खाने-पीने से जुड़ी हैल्दी डिशेज शेयर करती ही रहती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वह हरिद्वार में इस मंत्र का उच्चारण करते दिख रही हैं। शिल्पा ने शिव के इस महा मंत्र के चमत्कारिक फायदे भी बताए और दिन में 11 बार इसका जाप करने को कहा। क्या आप जानते हैं कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप क्यों करते हैं?

टलेगा अकाल मृत्यु का खतरा

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला खास मंत्र है। विशेष परिस्थितयों जैसे अकाल मृत्यु, महारोग, धन-हानि, गृह क्लेश, ग्रहबाधा, ग्रहपीड़ा, सजा का भय, प्रॉपर्टी विवाद, संतान प्राप्ति व समस्त पापों से मुक्ति आदि के लिए भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र या लघु मृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है।

इस मंत्र को ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुती में लिखा है। इस मंत्र का उच्चारण रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। इससे असमय मौत का डर, बीमारी और परेशानियों का नाश होता है।

सेहत को भी होगा लाभ

महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, रोग, दुःस्वप्न, गर्भनाश, संतानबाधा कई दोषों का नाश होता है।

PunjabKesari

महामृत्युजंय मंत्र से मिलने वाले शुभ फल

ताउम्र रहेंगे स्वस्थ

जो लोग लंबी उम्र पाने की इच्छा रखते हैं उन्हें नियमित रुप से महामृत्युजंय मंत्र का जप करना चाहिए। इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।

आरोग्य जीवन का आशीर्वाद

भगवान शिव को मृत्यु का देवता भी कहा जाता है। इस मंत्र के जाप से रोगों का नाश होता है और आरोग्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

धन संबंधी परेशानियां होगी दूर

अच्छे जीवनयापन के लिए धन की हर किसी को जरूरत होती है इसे पाने के लिए भी महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना चाहिए।

PunjabKesari

मिलेगी शौहरत

मंत्र का उच्चारण करने से पैसे के साथ शौहरत की प्राप्ति भी होगी।

मनोकामना होगी पूर्ण

जिन दंपत्ति को संतान सुख नहीं मिल पा रहा वह भी इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। इससे भगवान शिव की प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूरी करेंगे।

PunjabKesari

शिव के इस प्रिय मंत्र का उच्चारण करने से आप कठिन समय में शांति व सुकून मिलेगा। दिन में लगातार 11 बार इस मंत्र का जाप करें और देखिए इसके चमत्कारिक फायदे।

Related News