29 APRMONDAY2024 2:58:08 AM
Nari

पहली फिल्म ने चमकाई Shehnaaz Gill की किस्मत, एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 May, 2023 02:55 PM
पहली फिल्म ने चमकाई Shehnaaz Gill की किस्मत, एक्ट्रेस ने खरीदा अपने सपनों का आशियाना

बिग बास 13 फेम शहनाज गिल की क्यूटनेस की पूरी दुनिया दीवानी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके अलावा शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वह आए दिन फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने नया घर खरीदा है ऐसे में फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। शहनाज ने फैंस का शुक्रिया करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। 

शेयर किए फैंस के विशेज 

शहनाज ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फैंस उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं। शहनाज ने फैंस की तस्वीरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जहां सब फैंस उन्हें नया घर खरीदने की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

शो में भी किया था नया घर लेने का खुलासा 

इसके अलावा शहनाज ने अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में यूट्यूबर भुवन बाम के साथ हुए एपीसोड में घर खरीदने की बात भी की थी। इसके अलावा शहनाज अपने शो में आए दिन नए-नए सेलिब्रिटिज का इंटरव्यू करती भी नजर आती हैं। 

PunjabKesari

शहनाज ने अभी किया है बॉलीवुड में डेब्यू

शहनाज ने हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा शहनाज जल्द ही सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के पति करम बुलानी के निर्देशन फिल्म में भी दिखने वाली हैं। इसके अलावा वह निखिल आडवाणी की फिल्म में भी दिखने वाली हैं।
PunjabKesari

 

Related News