02 MAYTHURSDAY2024 1:41:15 AM
Nari

शाहिद कपूर की सौतेली बहन करने जा रही शादी, जानिए क्या करती है Sanah Kapur जिसमें बसती है एक्टर की जान!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 02 Mar, 2022 05:44 PM
शाहिद कपूर की सौतेली बहन करने जा रही शादी, जानिए क्या करती है Sanah Kapur जिसमें बसती है एक्टर की जान!

 बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के घर इस वक्त जश्न का माहौल हैं क्योंकि उनकी लाडली बहन सनाह कपूर आज शादी करने जा रही है। जी हां, सनाह कपूर आज अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मयंक पाहवा के साथ शादी करेंगी। सनाह और मयंक की सगाई साल 2017 में हुई थी और आज दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। शाहिद के होने वाले जीजा की बात करें तो वो फेमस एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वही सनाह कपूर की बात करें तो वो पेशे से एक्ट्रेस हैं। 30 साल की सनाह का जन्म मुंबई में ही हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की और ग्रेजुएशन के लिए वो लंदन गई। साल 2015 में सनाह ने फिल्म 'शानदार' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें शाहिद मुख्य भूमिका में थे। फिर साल 2018 में वो फिल्म 'खजूर पर अटके' में दिखाई दी। साल 2020 में उन्होंने फिल्म सरोज का रिश्ता में सरोज का किरदार निभाया था। एक्टिंग के अलावा सनाह को डांस और ट्रेवलिंग का शौक है।

सौतेली बहन पर जान छिड़कते हैं शाहिद

सनाह शाहिद की सौतेली बहन है लेकिन फिर भी एक्टर उनपर जान छिड़कते हैं। यह बात हम नहीं बल्कि सनाह ने खुद कही थी। सनाह का कहना है कि शाहिद कपूर जैसे देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले भाई को पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। एक इंटरव्यू में सनाह ने कहा था, 'शाहिद जैसा भाई पाकर मैं सच में खुशकिस्मत महसूस करती हूं। चूंकि, हमारे बीच उम्र का अंतर है, उन्होंने अपनी आंखों के सामने मुझे बड़ा होते देखा है, इसलिए वह मेरा बहुत ध्यान रखते हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आगे उन्होंने कहा था, 'साथ ही, वह परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं, जिन्हें मैं कभी भी फोन कर अपनी वे बातें बता सकती हूं, जिसे मैं अपने माता-पिता के साथ साझा नहीं कर सकती, इसलिए वह मेरे दोस्त भी हैं। वह प्यार करने वाले भाइयों में से।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है सनाह

भाई शाहिद के अलावा सनाह अपनी दादी मां के काफी करीब है। वो अक्सर उनकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। सनाह की शादी आज होगी लेकिन उनके प्री-वेडिंग की तस्वीरें व वीडियोज काफी वायरल हो रही है। सनाह और मयंक की लव स्टोरी की बात करें तो पाहवा और कपूर कई सालों से फैमिली फ्रेंड्स है। सनाह और मयंक भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं सनाह और मयंक की दोस्ती पहले प्यार में बदली और अब दोनों हमसफर बनने जा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News