26 APRFRIDAY2024 8:52:05 AM
Nari

देखिए सब्यसाची की विंटर साड़ी कलेक्शन (See Pics)

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 31 Oct, 2019 10:31 AM
देखिए सब्यसाची की विंटर साड़ी कलेक्शन (See Pics)

सब्यसाची मुखर्जी हर सीजन एक नया और यूनिक कलेक्शन लॉन्च करते है। इस साल (2019) का विंटर कलेक्शन बहुत ही अतरंगा और खूबसूरत है। यही-नहीं बॉलीवुड दीवाज भी उनके डिजाइन की गई ड्रेसेज से काफी इम्प्रेस है। इस बार का कलेक्शन सिर्फ मॉडल्स ही नहीं बल्कि दीवाज भी सब्यसाची का कलेक्शन पहन कर फेस्टिव सीजन में नजर आई। करिश्मा कपूर से लेकर कल्कि कोचलिन भी सब्यसाची की खूबसूरत आउटफिट में स्पॉट हुई है। आइए आपको उनके 2019 की कलेक्शन की खास तस्वीरों से साझा करवाते है।  

 

 

 

सबसे पहले बात करते है इस कलेक्शन के थीम और नाम की...... इस बार की थीम है 'द अर्बन जिप्सी' यानी वो बंजारे जो शहरी है। इस कलेक्शन को कोई पहली बार में नहीं समझ सकता है। सतरंगी और डार्क कलर में सब्यसाची की साड़ी कलेक्शन बहुत ही डिफरेंट लुक दे रही है। अगर आपको भी डार्क और शेडी रंगो का शौक है तो आपके लिए कलेक्शन परफेक्ट रहेगा। 

 


 

सतरंगी और राजस्थानी तच वाली यह साड़ी बहुत आकर्षक लग रही है। 

 

 

बोल्ड और ट्रेडिशनल दोनों लुक के लिए यह लॉन्ग कुरता शानदार है। 

इस बार की दिवाली के मौके पर बॉलीवुड दीवाज भी सब्यसाची की कलेक्शन वियर करते नजर आए थे। चलिए उनकी भी एक झलक दिखातें है। 


हॉट-रेड लहंगे में कटरीना कैफ बहुत सेक्सी लग रही है। 


 

करिश्मा कपूर की यह साड़ी बहुत ज्यादा पसंद की गई है। 


 

अनुष्का शर्मा का यह राजस्थानी लुक भी 'द अर्बन जिप्सी' से इंस्पायर्ड है। 



 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News