03 MAYFRIDAY2024 7:10:01 AM
Nari

सुकून ढूंढने  कश्मीर की वादियों के बीच पहुंची सारा, आम लोगों के साथ बिताए कुछ पल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Jul, 2023 06:45 PM
सुकून ढूंढने  कश्मीर की वादियों के बीच पहुंची सारा, आम लोगों के साथ बिताए कुछ पल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को घूमने फिरने का भी काफी शौक है। मौके मिलते ही वह सैर-सपाटे पर निकल ही जाती है, अक्सर उन्हें नई-नई जगहों पर सफर करते हुए देखा जाता है। सारा की खास बात यह है कि फैंस के साथ अपना एक्सपियरेंस शेयर जरूर करती है। शायद यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

अमरनाथ यात्रा के बाद अब सारा ने  कश्मीर ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। वह हाल ही में कश्मीर में छुट्टियां मनाकर घर लौटी है। उन्होंने  सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह कश्मीर के लोकल लोगों से बातचीत करती दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने वहां के बच्चों के साथ भी खूब मस्ती की। 

PunjabKesari

एक तस्वीर में सारा अली खान बकरी के साथ खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने कश्मीर की वादियों में एंजॉय करते हुए और धार्मिक स्थलों की फोटोज को शेयर  करते हुए लिखा, हमें शांति कहां और कैसे मिल सकती है ? इसका जवाब है- हर जगह, सिफर् अपने अंदर झांक कर देखें। सारा ने अपनी ट्रिप से जुड़े वीडियोज भी शेयर किए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

इससे पहले सैफ अली खान की बेटी ने  कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा में जाकर बाबा अमरनाथ के दर्शन किए थे। सारा अली खान भगवान शिव की भक्त हैं। वह कई बार शिव के दर्शन करने देश के कोने कोने में पहुंचती हैं। ऐसे में वह सावन के महीने में अमरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं थी। 

Related News