23 APRTHURSDAY2026 12:58:21 PM
Nari

सारा ने बताई सुशांत से अलग होने की वजह, बोलीं- वह रिलेशन को लेकर लॉयल नहीं थे

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 29 Sep, 2020 10:27 AM
सारा ने बताई सुशांत से अलग होने की वजह, बोलीं- वह रिलेशन को लेकर लॉयल नहीं थे

बीते दिनों एनसीबी ने सारा अली खान से सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल को लेकर जांच की थी। इस पूछताछ में सारा अली खान ने सुशांत संग अपने रिलेशन की बात मानी थी। लेकिन रिलेशन के बाद दोनों अलग हो गए जिसकी किसी को कोई वजह नहीं पता थी। खबरों की मानें तो एक तरफ जहां सारा ने सुशांत संग अपने रिलेशन की बात मानी है वहीं एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ ब्रेकअप का कारण भी बताया है। 

PunjabKesari

सुशांत लॉयल नहीं थे : सारा अली खान

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो सारा अली खान और सुशांत सिंह एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस बात को खुद सारा अली खान ने भी माना वहीं सारा ने सुशांत से अलग होने की भी वजह बताई। सारा अली खान के अनुसार सुशांत सिंह रिलेशन को लेकर कभी लॉयल नहीं थे। 

काफी ज्यादा पोजेसिव थे सुशांत : सारा अली खान

इतना ही नहीं पूछताछ में आगे सारा अली खान ने यह भी बताया कि सुशांत रिलेशनशिप को लेकर बहुत ज्यादा पोजेसिव हुआ करते थे। सारा की मानें तो सुशांत चाहते थे कि वह हर फिल्म मेकर को इस बात के लिए मना लें कि उनकी अगली फिल्म में वह ही हीरो रहें। 

ड्रग्स की बात पर भी बोलीं थी सारा 

PunjabKesari

आपको बता दें कि सारा अली खान से जब ड्रग्स संबंधी पूछा गया तो उन्होंने इस बात का स्वीकारा कि सुशांत सिंह ड्रग्स लिया करते थे हालांकि उन्होंने कभी भी ड्रग्स नहीं लिया है। इतना ही नहीं सारा ने सुशांत के साथ थाइलैंड ट्रिप पर जाने की बात को भी स्वीकार किया है। 

Related News