27 APRSATURDAY2024 1:24:54 PM
Nari

बेटे की संगीत सेरेमनी में छाए सनी देओल, सेम ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा होने वाला Couple

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Jun, 2023 10:42 AM
बेटे की संगीत सेरेमनी में छाए सनी देओल, सेम ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा होने वाला Couple

देओल परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल छाया हुआ है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। करण के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत भी हो चुकी है जिसमें कई सेलिब्रिटीज धूम मचाते दिख रहे हैं। बीते दिन मुंबई में सनी देओल के लाडले करण की संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया था जिसमें पूरा देओल खान-दान एक से बढ़कर एक लुक में नजर आया। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर...

मैचिंग आउटफिट में नजर आए द्रिशा और करण 

होने वाले मैरिड कपल की बात करें तो जहां करण ब्लैक कलर के प्रिंटेड कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम दिख रहे थे। वहीं उनकी होने वाली वुड टू बी वाइफ द्रिशा आचार्य ने ब्लैक कलर का प्रिंटेड लहंगा और ऑफ शॉल्डर चौली कैरी की थी। गले में मैचिंग नेकलेस और ओपन हेयर्स के साथ उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

गदर के आईकॉनिक लुक में पहुंचे सनी 

वहीं बेटे के संगीत सेरेमनी में सनी देओल अपने आईकॉनिक किरदार तारा सिंह में नजर आए। ग्रे कलर का कुर्ता और सलवार के साथ सनी ने जैकेट कैरी किया। साथ ही बेज कलर की पगड़ी पहनी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वाइफ के साथ पहुंचे बॉबी देओल

होने वाले दुल्हे के चाचा यानी की करण देओल ने लाइट पिंक कलर की कुर्ता और ब्लेजर कैरी किया साथ में व्हाइट पजामा और ब्राउन शूज  पहन बॉबी ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। चाची तान्या ने येलो कलर का लहंगा, कानों में ग्रीन कलर के ईयररिंग्स और मैचिंग टीका कैरी किया। बालों में बन बनाकर और गजरा लगाकर तान्या ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पेंट कॉट पहने नजर आए धर्मेंद्र 

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र जी ने ब्राउन कलर का पेंट कॉट पहना जिसमें वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में राजवीर 

होने वाले दुल्हे के भाई यानी की राजवीर देओल ने ब्लू कलर का बंदगला कुर्ता पजामा कैरी किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पिंक कुर्ता पजामा में अभय देओल 

वहीं धर्मेंद्र के सबसे छोटे बेटे अभय देओल संगीत सेरेमनी में पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बॉबी के बेटे आर्यमान भी आए नजर 

संगीत फंक्शन में बॉबी देओल के बेटे आर्यमान भी नजर आए। आर्यमान ने ब्लैक कलर का कुर्ता, मैचिंग ब्लेजर और व्हाइट पजामा कैरी किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रणवीर सिंह की मां ने भी लूटी महफिल 

संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह की मां अंजू भावनानी ने भी शिरकत की। ब्लैक कलर के आउटफिट ओपन हेयर्स और हैवी ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

इसके अलावा रणवीर की बहन रीतिका भावनानी भी संगीत में नजर आई। रीतिका ने सिल्वर कलर का शरारा सूट कैरी किया था। मैचिंग नेकलेस ओपन ईयररिंग्स और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना ऑवरआल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सलमान की भतीजी अलीजेह ने जीता सबका दिल

सलमान की बहन अर्पिता की बेटी अलीजेह ने भी संगीत सेरेमनी में शिरकत की। ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी में अलीजेह ने अपना लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News