02 MAYTHURSDAY2024 5:36:42 PM
Nari

7 बार टूट चुका है सलमान का लकी चार्म ब्रेसलेट, बताया- इसे क्यों नहीं करते अपने से अलग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Jan, 2022 05:26 PM
7 बार टूट चुका है सलमान का लकी चार्म ब्रेसलेट, बताया- इसे क्यों नहीं करते अपने से अलग

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का हर अंदाज निराला है। एक चीज जो हर वक्त उनके साथ रहती है वह है  अनोखा ब्रेसलेट, जिसे वह लकी चार्म भी मानते हैं। अब भाई जान का एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह इस ब्रेसलेट को पहनने की वजह बताते सुनाई दे रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by salman khan 🔵 (@kingno.1____)

सलमान खान शायद ही कभी अपने ब्रेसलेट के बिना दिखाई दिए हों। एक बार उन्होंने एक फैन के साथ बातचीत के दौरान ब्रेसलेट पहनने और इससे लगाव के पीछे की कहानी के बारे में खुलासा किया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

PunjabKesari
 सलमान खान ने फैन को बताया कि- ‘मेरे पिता ने हमेशा इसे पहना है और बड़े होकर यह उनके हाथ पर कूल लगती थी। बच्चे जैसे चीजों से खेलते हैं, मैं उनके ब्रेसलेट से खेलता था। इस पत्थर को फिरोजा कहते हैं । फिर जब मैंने काम करना शुरू किया तो उन्होंने मुझे ठीक वैसा ही ब्रेसलेट गिफ्ट में दिया'। 

PunjabKesari
इसके आगे भाई जाने ने बताया- इस पत्थर को 'फिरोजा' कहा जाता है। फिरोजा दो तरह के ‘लिविंग स्टोन' में से एक है।इससे क्या होता है कि यदि आप पर कोई नेगेटिविटी आ रही है, तो पहले ये उसे लेता है और खत्म करता है। पूरी निगेटिविटी को लेने के बाद स्टाेन चटक जाता है। उन्होंने बताया कि- उनका ये सातवां स्टोन है। 

PunjabKesari

Related News