27 APRSATURDAY2024 8:09:47 AM
Nari

आखिर क्यों जमा होती है आंतों में गंदगी? जानें राहत पाने के घरेलू उपाय

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Mar, 2024 10:16 AM
आखिर क्यों जमा होती है आंतों में गंदगी? जानें राहत पाने के घरेलू उपाय

आज के समय में फास्ट फूड्, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन करने के कारण पेट की समस्याओं बढ़ सकती हैं। हर तीसरे शख्स को पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाना पचाने के लिए आंतों का स्वस्थ होना जरुरी है। इसके अलावा यदि आप शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो पाचन को बेहतर रखने की कोशिश करें और अपनी गट हेल्थ का भी खास ध्यान रखें। आंतों में गंदगी जमा होने के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आंतों में गंदगी क्यों जमा होती है और आप इसे कैसे साफ कर सकते हैं। 

 कारण 

डिहाइड्रेशन 

यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है तो आंतों में गंदगी जमा हो सकती है क्योंकि पानी की कमी के कारण पाचन क्रिया प्रभावित होती है जिसके कारण आंतों में गंदगी जम सकती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी के कारण पाचन शक्ति कम होने लगती है जिसके कारण पाचन तंत्र से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

अपच 

पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण इनमें गंदगी जमा हो सकती है। यदि शरीर का पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता तो आंत में गंदगी जमने लगती है। यदि आप जो खाते हैं वह सही तरीके से नहीं पचता तो यह भी आंत में गंदगी जमा होने का कारण बन सकता है। 

PunjabKesari

शराब और धूम्रपान 

इन दिनों बहुत से लोग शराब और धूम्रपान का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों का ज्यादा सेवन भी आंतों को नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण इनमें गंदगी जमा होने लगती है। 

कैसे करें साफ ?

हल्दी और शहद का सेवन 

आंतों में मौजूद गंदगी साफ करने के लिए आप हल्दी और शहद का सेवन कर सकते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा शहद पाचन तंत्र को सुधारता है जिससे पेट संबंधी समस्याएं कम होने लगती हैं। 

हर्बल चाय पिएं 

हर्बल चाय का सेवन करने से भी आंतों में जमी गंदगी बाहर निकलेगी। पुदीना, तुलसी, अदरक और सौंफ से बनी चाय आपकी आंतों को स्वस्थ बनाने में मदद करेगी। इसमें पाए जाने वाले नैचुरल तत्व पाचन को बेहतर बनाने और आंत की सफाई करने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari

त्रिफला 

यह आयुर्वेद औषधि भी आपकी आंतों को साफ करने और इसे स्वस्थ रखने में मदद करेगी। त्रिफला में आंवला, हरड़ और बेहड़ा जैसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन के सुधारने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। एक्सपर्ट्स् की सलाह पर रोजाना सीमित मात्रा में त्रिफला का सेवन करके आंतों को आप स्वस्थ रख सकते हैं। 

गर्म पानी के साथ नींबू 

गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी आंतों की सफाई की जा सकती है। रोज सुबह इस मिश्रण का सेवन करें। नींबू के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आंतों की इंफेक्शन भी दूर करते हैं और पाचन तंत्र को सुधारते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News