04 MAYSATURDAY2024 5:55:32 AM
Nari

फोटो क्लिक कराने आए पैपराजी को रेखा ने मारा थप्पड़, अदाकारा के छूते ही खुशी से पागल हुआ शख्स

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Sep, 2023 01:21 PM
फोटो क्लिक कराने आए पैपराजी को रेखा ने मारा थप्पड़, अदाकारा के छूते ही खुशी से पागल हुआ शख्स

बेहतरीन अदाकारा रेखा की मोहक अदाओं और दिलकश अंदाज़ के लाखों  लोग कायल हैं। वे जहां जाती है सबको अपना दीवाना बना देती हैं। उनकी खास बात यह है कि उनमें हमेशा एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलती है। हाल ही में  एक इवेंट में शामिल हुई रेखा ने मस्ती भरे अंदाज में कुछ ऐसा कर दिया जो चर्चा में बना हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दरअसल मुंबई में कल रात 'ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स' का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान 68 साल की रेखा बन-ठन कर जैसे ही इवेंट में पहुंची तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी खूबसूरती से दिल जीत लिया। अब रेखा जहां हो और पैपराजी ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा इवेंट से बाहर निकलकर जाती दिखाई दे रही है। ऐसे में उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। जैसे ही इनमें से एक उनके पास फोटो क्लिक कराने के लिए आता है, तो रेखा उन्हें मस्ती में गाल पर प्यार से थप्पड़ मार देती हैं। 

PunjabKesari

पहले तो रेखा ने थप्पड़ मारने का इशारा किया, फिर उसके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाया और फिर प्यार से थप्पड़ मार ही देती हैं। इसके बाद रेवह मुस्कुराकर वहां से चली जाती हैं। ऐसे में वहां का माहौल ही बदल जाता है, इस दौरान मीडियाकर्मी का रिएक्शन देखने वाला था। ये क्यूट वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा-  'ये कितना लकी है कि रेखा जी ने इसे टच किया और थप्पड़ मारा। अब वो नहीं नहाएगा।'

Related News