10 OCTTHURSDAY2024 5:45:21 PM
Nari

Happy birthday Rekha: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा और उनके 6 चर्चित अफेयर्स

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 10 Oct, 2024 03:12 PM
Happy birthday Rekha: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा और उनके 6 चर्चित अफेयर्स

नारी डेस्क: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही चर्चाओं में रही है। अपने फिल्मी करियर के दौरान रेखा ने जहां एक के बाद एक हिट फिल्में दीं, वहीं उनकी लव लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव आए। रेखा के 7 अभिनेताओं के साथ अफेयर रहे, जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर उनके से 13 साल छोटे अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं रेखा की प्रेम कहानियों के बारे में।

नवीन निश्चल, पहला प्यार, लेकिन अधूरा

रेखा ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म सावन भादो से की थी। इस फिल्म में नवीन निश्चल ने भी डेब्यू किया था, और इसी दौरान रेखा और नवीन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और नवीन निश्चल को किसी और से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

जितेंद्र ,टाइम पास का दर्दनाक रिश्ता

नवीन निश्चल से अलग होने के बाद, रेखा की लाइफ में जितेंद्र आए। हालांकि, जितेंद्र पहले से ही शोभा कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन रेखा से भी दिल लगा बैठे। फिल्म एक बेचारा की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन जितेंद्र रेखा के लिए टाइम पास समझते थे। जब रेखा को यह बात पता चली, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया।

किरण कुमार, एक और अधूरा अफेयर

जितेंद्र से ब्रेकअप के बाद रेखा की लाइफ में किरण कुमार की एंट्री हुई। दोनों का अफेयर कुछ समय तक चला, लेकिन जल्द ही ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

विनोद मेहरा, शादी और अलगाव की कहानी

रेखा का दिल बार-बार टूट रहा था, और इस बार उनकी लाइफ में विनोद मेहरा आए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और कहा जाता है कि दोनों ने कोलकाता में शादी भी की थी। लेकिन जब विनोद अपनी मां के पास रेखा को लेकर पहुंचे, तो उनकी मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद विनोद मेहरा और रेखा का रिश्ता भी खत्म हो गया। हालांकि, रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की बात कभी नहीं मानी।

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन, सबसे चर्चित अफेयर

रेखा की लाइफ में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उनकी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया और उनके अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में फैलने लगीं। हालांकि, अमिताभ पहले से जया भादुड़ी से शादीशुदा थे। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी के दौरान रेखा जब मांग में सिंदूर भरकर पहुंचीं, तो अफवाहें उड़ने लगीं कि उन्होंने अमिताभ से शादी कर ली है। जया बच्चन ने रेखा को घर पर डिनर के लिए बुलाया और कहा, "मैं अमित को कभी नहीं छोड़ूंगी।" इसके बाद रेखा और अमिताभ के रिश्ते में दूरियां आ गईं।

ये भी पढ़ें: ऐसी होगी Ratan Tata की अंतिम विदाई, पारसी समुदाय में इस तरह होगा अंतिम संस्कार!

राज बब्बर, गम में बंधा रिश्ता

अमिताभ बच्चन से अलग होने के बाद रेखा की लाइफ में राज बब्बर की एंट्री हुई। उस समय राज बब्बर अपनी पत्नी स्मिता पाटिल की मौत से बेहद दुखी थे। रेखा और राज बब्बर ने साथ में कई हिट फिल्में दीं, और इसी दौरान दोनों करीब आए। रेखा ने राज बब्बर से शादी की बात कही, लेकिन एक्टर ने इनकार कर दिया, जिससे उनका रिश्ता भी खत्म हो गया।

संजय दत्त, 13 साल छोटे एक्टर से अफेयर

80 के दशक में रेखा और संजय दत्त के अफेयर की अफवाहें भी खूब उड़ीं। संजय दत्त की मां नरगिस ने तो रेखा को "मर्द फंसाने वाली डायन" तक कह दिया था। इस घटना के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

PunjabKesari

मुकेश अग्रवाल, दुखद अंत

रेखा की लव लाइफ में आखिरी नाम दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल का है। मुकेश रेखा के दीवाने हो गए थे और दोनों ने जल्दी ही शादी कर ली। हालांकि, कुछ ही महीनों में रेखा को पता चला कि मुकेश डिप्रेशन के मरीज हैं, और उनके रिश्ते में अनबन शुरू हो गई। रेखा मुंबई में रहने लगीं, और 1990 में मुकेश ने आत्महत्या कर ली, जिससे रेखा पर कई आरोप भी लगे।

अक्षय कुमार, उम्र में 13 साल छोटे एक्टर से अफेयर की अफवाहें

फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के दौरान रेखा और अक्षय कुमार के अफेयर की खबरें सामने आईं। दिलचस्प बात ये है कि उस समय अक्षय का अफेयर रवीना टंडन से भी चल रहा था। हालांकि, रवीना को जब रेखा और अक्षय के बारे में पता चला, तो उन्होंने खूब हंगामा किया। लेकिन रेखा और अक्षय ने इस पर कभी कोई बयान नहीं दिया।

PunjabKesari

रेखा की लव लाइफ हमेशा चर्चाओं में रही है। जहां एक तरफ उन्होंने बॉलीवुड में एक शानदार करियर बनाया, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलें आईं। उनके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव भरे कई किस्से बॉलीवुड की सुर्खियां बने रहे, लेकिन रेखा ने हमेशा अपने अंदाज में जिंदगी जीना पसंद किया।


 

Related News