28 APRSUNDAY2024 12:27:14 AM
Nari

प्लास्टिक प्रोडक्ट्स करते हैं महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित, यहां जानिए 3 और कारण

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Dec, 2023 02:37 PM
प्लास्टिक प्रोडक्ट्स करते हैं महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित, यहां जानिए 3 और कारण

मां बनना हर महिला के लिए बहुत ही सुख वाला एहसास होता है। हर महिला इस खुशी का एहसास लेना चाहती है। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और देर से प्रेग्नेंसी प्लान करना जैसी कई कारणों की वजह से प्रेग्नेंट होने में महिला को काफी दिक्कत आती है। इसके अलावा कई सारे दूसरे कारण भी हो सकते हैं जो एक महिला को मातृत्व का सुख नहीं लेने देते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

प्लास्टिक के प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना

क्या आप प्लास्टिक के कंटनेर जैसे प्लास्टिक उत्पादों जैसे मग और प्लेट , प्लास्टिक रैप्स आदि का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो इससे भी आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। दरअसल, प्लास्टिक से  प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले फाल्लैट जारी होते हैं। वे प्रजनन हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए शरीर की प्राकृतिक क्षमता को प्रभावित करते हैं। एक हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है तो आप अंदर से स्वस्थ रहें। आपके अंदर बीमारियों से लड़ने के लिए स्ट्रॉनग इम्यूनिटी होनी चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में पोषक- तत्व शामिल करें।

PunjabKesari

नींद पूरी न होना

आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में महिलाओं को खुद के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है। कई बार तो नींद भी पूरी नहीं होती है। ऐसे में प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। दिन में कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। जब भी आप सोने जाएं तो बैड के पास पड़ी लाइट को जरूर बंद करें। अगर जरूरत हो तो आई मास्क का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

विटामिन डी की कमी

शरीर में विटामिन डी की कमी भी महिलाओं को कंसीव करने से रोकती हैं। इसलिए कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं। तो टेस्ट जरूर करवा लें। टेस्ट के लिए अपने डॉक्टर से बात जरूर करें। इन दिनों, लोग अपना समय या तो अपने घरों या ऑफिस के अंदर बिताते हैं और आपको पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं मिलती है छुट्टी के बाद ज्यादा से ज्यादा धूप सेंकने की कोशिश करें। ज्यादा से ज्यादा विटामिन डी युक्त डाइट लेने की कोशिश करें।

PunjabKesari

ओवरवेट होना

प्रेग्नेंसी के लिए शरीर के हिसाब से सही वजन होना बहुत जरूरी है। अगर आप ओवरवेट हैं तो प्रेग्नेंट होने में समस्याएं आ सकती हैं। पता करने की कोशिश करें कि क्या आपका वजन आपके शरीर के हिसाब से सही से। डॉक्टर इस बारे में आपको सही जानकारी दे पाएंगे।

Related News