20 APRSATURDAY2024 8:35:43 AM
Nari

Eid Special: ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक मस्जिदें, जानिए इनकी खासियत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 May, 2021 06:58 PM
Eid Special: ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक मस्जिदें, जानिए इनकी खासियत

रमजान के पवित्र महीने में सभी मुस्लिम रोजे रखने के साथ अल्ला की इबादत करते हैं। लोग मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं। इसके आखिरी रोजे के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में रमजान के महीने व ईद के दिन पर मस्जिमों में भारी भीड़ रहती है। मगर पिछले साल से कोरोना का कहर होने से धर्मस्थलों व कही भी जाने की मनाही है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया की 5 मस्जिमों के बारे में बताते हैं। ये मस्जिद इस्‍लामिक धर्मस्थल होने के साथ खूबसूरती से भरपूर है। ऐसे में ये अपनी खूबसूरती से भी दुनियाभर में मशहूर है। 

जामा मस्जिद

भारत में स्थित जामा मस्जिद पूरी दुनिया में बेहद मशहूर है। इसे सन 1656 में बनाया गया था। दिल्ली में स्थापित इस मस्जिद को मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया  यह भारत की सबसे बड़ी और मशहूर मस्जिदों में है। इसकी खासियत है कि इसके आंगन में एक बार में करीब 25,000 लोग नमाज पढ़ सकते हैं।  

PunjabKesari

PunjabKesari

मस्जिद अल-हरम

यह मस्जिद सऊदी अरब के मक्‍का में स्थित है। यहां पर मुस्लिम लोग हर साल हज के लिए जाते हैं। यह विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद और आंठवी सबसे बड़ी इमारत है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मस्जिद के बीच में बैतुल्लाह स्थित है। पूरी दुनिया के मुसलमान इस ओर अपना रुख करके ही दिन 5 बार नमाज पढ़ते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

नीली मस्जिद

नीली मस्जिद तुर्की के शहर इस्तांबुल में स्थित है। इसकी अंदर की दीवारे व टाइल्स नीली होने से इसे नीली मस्जिद या ब्लू मस्जिद कहा जाता है। इसका निर्माण काल 1609 से 1616 के बीच माना जाता है। यहां पर बनी 6 मीनारें सुइयों की तरह दिखाई देती है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं। इसकी वास्तुकला में परंपरागत इस्लामिक रूप झलखता है। रमजान के महीने में यहां की रौनक देखने वाली होती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

मस्जिद-ए-नबवी

"मस्जिद-ए-नबवी" "पैगंबर की मस्जिद" के नाम से भी मशहूर है। यह सऊदी अरब के शहर मदीना में स्थित है। साथ ही इसे इस्लाम का दूसरा पवित्र स्थान माना जाता है। इस मस्जिद की दीवारें ईंटों व पत्थरों से बनी है। मगर इसकी छत लकड़ी से तैयार की गई है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

मुहम्मद अली मस्जिद

मुहम्मद अली मस्जिद मिस्र की राजधानी काहिरा में बनी है। इसका निर्माण 1830 से 1848 तक हुआ था। यह वहां की सबसे मशहूर व मस्जिदों में है। यहां आने वाले यात्री सबसे पहले इस मस्जिद के दर्शन करते हैं। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 

 

 


 

Related News