03 MAYFRIDAY2024 3:51:25 AM
Nari

Rakhi Special: बहन राशि के अनुसार पहनें कपड़े, होगी शुभ फल की प्राप्ति

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 21 Aug, 2021 05:54 PM
Rakhi Special: बहन राशि के अनुसार पहनें कपड़े, होगी शुभ फल की प्राप्ति

देशभर में 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इन दिन बहनें भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख, समृद्धि व तरक्की की कामना करती है। वहीं दूसरी तरफ भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार देता है। वहीं अगर हम बात ज्योतिष और वास्तुशास्त्र की करें तो इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों को उसकी राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधें और अपने राशि के रंग अनुसार कपड़े पहने तो यह बेहद शुभफलदाई होगा। तो चलिए आज हम आपको राशि के मुताबिक बताते है कि किस राशि के लिए कौन से रंग की राखी शुभ रहेगी।

मेष राशि

जिनकी राशि मेष है वे बहनें क्रीम कलर के कपड़े पहने और इस राशि के भाई क्रीम कलर की राखी बांधवाएं। पेड़े की मिठाई से भाई का मुंह मीठा करवाएं।

वृष राशि

इस राशि की बहनें काले, लाल या ग्रे रंग के कपड़े पहन कर भाई को राखी बांधे। वहीं इस राशि के भाई इन्हीं तीन कलर की राखी बंधवाएं। राखी बांधने के बाद घेवर से भाई का मुंह मीठा करवाएं। भाई की समृद्धि के लिये किसी छोटे बच्चे को उनके हाथ से खाना खिलाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाली बहनें नीले रंग के कपड़े पहनें और इस राशि के भाई इसी रंग की राखी अपने कलाई पर बांधवाएं। साथ ही बर्फी से अपने भाई का मुंह मीठा करवाएं। भाई के सुखमय जीवन के लिये मंदिर में उनके हाथों से धूप जलवाएं।

PunjabKesari

कर्क राशि

कर्क राशि की बहनें पेल येलो कलर के कपड़े पहनकर राखी बांधे। वहीं इस राशि के भाई पेल येलो कलर की राखी बंधवाएं। बेसन के लड्डू से भाई का मुंह मीठा करवाएं। भाई के हाथों से सूर्यदेव को जल अर्पित करवाएं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो।

सिंह राशि

सिंह राशि वाली बहनें लाल रंग के ही कपड़े पहनें। साथ ही सिंह राशि के भाई लाल की राखी बहन से बंधवाएं। खोए से बनी मिठाई अपने भाई को खिलाएं। भाई के खुशहाल जीवन के लिये किसी जरूरतमंद को उनके हाथों से अन्न दान करवाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाली बहनों को सफेद या आसमानी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वहीं इस राशि के भाईयों को इन्हीं दो कलर की राखी बांधे। इसके साथ ही जलेबी से अपने भाई का मुंह मीठा करवाएं। भाई के सुख-सौभाग्य के लिये अपने ईष्ट देव को उनके हाथों से कोई भी मीठी चीज़ का भोग लगवाएं।

तुला राशि

तुला राशि वाली बहनें हरे रंग के कपड़े पहनकर राखी बांधे। इस राशि को भाई को भी इसी रंग की राखी बांधे। रसगुल्ले की मिठाई से उनका मुंह मीठा करवाएं। भाई के करियर के लिये अनाथालय में जरूरत की चीज़ें उनके हाथों से दान करें।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाली बहनें सफेद, संतरी या हरे रंग के कपड़े पहनें। इसके साथ ही इस राशि भाई को सफेद, संतरी या हरे रंग के कपड़े पहनकर राखी बांधनी चाहिए। भाई का मुंह मीठा मोतीचूर के लड्डू करवाएं। भाई को हर काम में सफलता इसके लिए मन्दिर में उनके हाथों से फूल चढ़वाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाली बहनें ऑरेन्ज कलर के कपड़े पहने। इसके अलावा धनु राशि भाई अपनी कलाई पर ऑरेन्ज कलर राखी बंधवाए। मिल्ककेक से बहनें अपने भाई का मुंह मीठा करें। समाज में आपके भाई का मान-सम्मान बना रहे उसके लिये मन्दिर में भगवान को उनके हाथों से हल्दी का तिलक लगावाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाली बहनें लाइट ग्रीन या सफेद रंग के कपड़े पहनें और इस राशि के भाई इसी रंग की राखी अपनी कलाई पर बंधवाएं। पिस्ते की मिठाई से भाई का मुंह मीठा करें। भाई को धन लाभ हो उसके लिए उनके हाथों से किसी ब्राह्मण को दान करें।

PunjabKesari

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाली बहनें इस दिन सफेद, पीले या लाइट ब्लू कलर के कपड़े पहनें। वहीं इस राशि के भाई इन्हीं तीन रंगों की राखी बंधवाएं। बहनें गुलाब जामुन अपने भाई खिलाएं। भाई की बौद्धिक तरक्की के लिये मन्दिर में पीले रंग का वस्त्र उनके हाथों से दान करवाएं।

मीन राशि

मीन राशि की बहनें वाले लाल रंग के कपड़े पहने और इस राशि के भाई लाल रंग की ही राखी बंधवाएं। इमरती से बहनें अपने भाई का मुंह मीठा करें। भाई की हर इच्छा पूरी हो उसके लिए मन्दिर में उनकी मनपसंद खाने की चीज़ उनके हाथों से दान करवाएं।

Related News