02 MAYTHURSDAY2024 9:32:56 PM
Nari

अंबानी फैमिली में फिर गूंजने वाली है शहनाई, लाडली बहू Radhika इस दिन बनेगी दुल्हन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 03 Oct, 2023 03:39 PM

अंबानी फैमिली के घर में एक बार फिर से शहनाइयां बजने वाली हैं। जी हां, नीता और मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही वह मंगेतर राधिका मर्चेंट को दुल्हन बनाकर अंबानी हाउस लेकर आने वाले हैं।  

इस दिन शादी के बंधन में बंधेगे अनंत और राधिका

वैसे अंबानीज फैंस को बड़े लंबे समय से इस शादी का इंतजार था तो चलिए आपको बताते हैं कि अनंत और राधिका, कब और कहां शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वैसे क्यास लगाए जा रहे थे कि इस साल दीवाली के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन वह इस नहीं बल्कि अगले साल शादी करने वाले हैं। वह अगले साल जुलाई 2024 में शादी करने वाले हैं।  खबरों के मुताबिक, 10, 11 और 12 जुलाई यानि 3 दिन अंबानी परिवार में शादी के फंक्शन होंगे। कहा जा रहा है कि गणेश उत्सव के मौके पर खुद मुकेश अंबानी ने शादी की डेट पर मोहर लगाई है।

PunjabKesari

साल की शुरुआत में हुई थी इंगेजमेंट पार्टी

बता दें कि इसी साल की शुरूआत में नीता-मुकेश अंबानी ने बेटे-बहू की इंगेजमेंट पार्टी का जश्न मनाया था। सालों अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड को डेट करने के बाद दोनों ने इंगेजमेंट की। उनके महल जैसे घर एंटीलिया में पूरा बॉलीवुड सज-धज कर इस जश्न में शामिल हुआ था। राधिका वैसे शादी से पहले ही अंबानी परिवार की खास मेंबर बन चुकी हैं। हाल ही में हुए गणपति उत्सव में वह अपनी सासू मां के साथ पोज देती नजर आई थी। उसके बाद वह लाल बागचा राजा के दर्शन करने भी अंबानी परिवार के साथ ही नजर आई थी। अंबानी परिवार में वह अपनी सास नीता अंबानी की लाडली हैं। 

PunjabKesari

कौन है राधिका मर्चेंट? 

बहुत से लोग नहीं जानते कि राधिका मर्चेंट कौन हैं? तो बता दें कि अंबानीज की तरह राधिका भी गुजराती फैमिली से ही ताल्लुक रखती हैं। राधिका मर्चेंट, विरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो कि एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। उनकी मां का नाम शैला मर्चेंट है और उनकी छोटी बहन का नाम अंजलि मर्चेंट है। 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में ही राधिका का जन्म हुआ वैसे वो मूल रूप से गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं। राधिका मर्चेंट ने शुरुआती शिक्षा मुंबई  से ही पूरी की। वहीं, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रैजुएशन की डिग्री ली और इसके बाद वह इंडिया वापिस आ गई।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स की मानें तो 2017 में राधिका ने भारत आते ही एक लीडिंग रियल एस्टेट फर्म में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। राधिका मर्चेंट अपने पापा का बिजनेस संभालती हैं। राधिका पेशे से एक ट्रेंड डांसर भी हैं। राधिका का जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर बीकेसी के मंच पर अरंगेत्रम डांस परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रहा था। वही अनंत अंबानी रिलायंस ग्रुप में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अनंत को रिलायंस के न्यू एनर्जी कारोबार (Reliance New Energy Business) की कमान सौंपी है।

Related News