26 APRFRIDAY2024 8:34:30 AM
Nari

प्रियंका हुई सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल, यूजर ने कहा-अस्थमा वाली आंटी

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 07 Nov, 2019 01:49 PM
प्रियंका हुई सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल, यूजर ने कहा-अस्थमा वाली आंटी

इन दिनों भारत की राजधानी दिल्ली में भयंकर प्रदूषण के कारण हर बॉलीवुड स्टार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। उनमें से एक थी प्रियंका चोपड़ा जो इस समय अपनी फिल्म  'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)' की शूटिंग के लिए दिल्ली में थी ।दिल्ली की हालत को दर्शाने के लिए प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर की हुई फोटो में प्रियंका ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और उन्होंने लिखा कि 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)' की शूटिंग के दिन। अभी यहां शूटिंग करना बहुत कठिन है। मैं यह सोच भी नहीं सकती कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा।' इसके आगे उन्होंने लिखा है  'हमारे पास जो एयर प्यूरिफायर और मास्क है, इसके लिए हम शुक्रगुजार हैं। मगर बेघरों के लिए प्रार्थना करो...' इस पोस्ट पर न जानें कितने कमैंट्स आए है। इस पोस्ट को लेकर प्रियंका बहुत ज्यादा ट्रोल हुई है। अब लोगों ने उन्हें क्यों ट्रोल किया है ? आइए यह बात आपको अच्छी तरह से बताते है। 

PunjabKesari

दरअसल, कुछ देर पहले प्रियंका, उनकी मां और निक जोनस की सिगरेट पीते हुए की फोटो बहुत ट्रोल हुई थी। एक यूजर ने कहा कि 'तब उन्हें धुंए फैलाने से कोई प्रदूषण नहीं दिख रहा था। मगर अब दिल्ली का प्रदूषण उन्हें भयानक लग रहा है।'

PunjabKesari

यूजर ने प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- उस दिन तो बड़ी बीड़ी फूंक रही थीं। कमैंट्स का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। आगे लोग लिखते है कि 'इतनी कैसे नोटंकी कर लेती हो दीदी सिगरेट भी पीती हो, अस्थमा लेकर रोती हो और फिर मास्क पहन लेती हो।'

PunjabKesari

अगला यूजर कहता है कि 'आ गई अस्थमा आंटी।' यह बातें कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई है। उस वक्त भी प्रियंका पर उनके बीमारी का काफी मजाक बनाया जा रहा था। यह बात तो पक्की है कि प्रियंका जब भी धुंए से रिलेटेड कोई बात करेंगी तो ट्रॉल्स का धुआं  उनपर ही उछलेगा। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News