27 APRSATURDAY2024 7:31:06 AM
Nari

साड़ी पहनकर रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका, निक को देख लोग बोले- आपने दिल खुश कर दिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Mar, 2024 03:50 PM
साड़ी पहनकर रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका, निक को देख लोग बोले- आपने दिल खुश कर दिया

देसी गर्ल  प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मायके यानी कि भारत में आई हुई है। वह अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ मुंबई में अच्छा वक्त बिता रही है। इसी बीच यह कपल राम जन्म भूमि अयोध्या में राम लला के दर्शन करने पहुंचा। विदेशी होने के बावजूद निक जोनस भगवान राम की भक्ति में डूबे दिखाई दिए, जो काबीले तारीफ है।

  प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती के राम लला के दर्शन करने की कई तस्वीरें सामने आई है।  प्रियंका जहां पीले रंग की साड़ी में नजर आई तो वहीं उनके पति कुर्ता पहने दिखाई दिए। मालती भी पिंक कलर के आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही थी। इस दौरान उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी थीं। सभी ने रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari
ANI द्वारा जारी किए गए वीडियो में  प्रियंका भारी सिक्यूरिटी के बीच अपने परिवार के साथ कार में बैठती दिखाई दे रही है। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। उन दोनों को देखने के लिए भारी भीड़ लग गई थी। प्रियंका से ज्यादा लोग निक की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां हमारे देश के लोग अपने संस्कार भूल रहे हैं तो वहीं जोनस जैसा इंसान भारतीय संस्कारों को अपना रहे हैं।

PunjabKesari
 एक यूजर ने प्रियंका की तारीफ में लिखा-'वाह इसे कहते हैं ड्रेसिंग सेंस, विदेश में रहते हुए भी प्रियंका जितना देसी कोई नहीं'। उनके साथ- साथ बेटी मालती का लुक भी एकदम इंडियन था। लोगों का कहना है कि इस परिवार ने राम मंदिर में आकर दिल खुश कर दिया। 

PunjabKesari

Related News