24 APRWEDNESDAY2024 6:21:58 PM
Nari

प्रियंका की महिलाओं को सलाह- एग्स फ्रीज करो आजाद हो जाओ, जानिए कितना सुरक्षित है ये ट्रीटमेंट ?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Mar, 2023 03:57 PM
प्रियंका की महिलाओं को सलाह- एग्स फ्रीज करो आजाद हो जाओ, जानिए कितना सुरक्षित है ये ट्रीटमेंट ?

जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर कर रही हैं। बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में जाने का खुलासा करने के बाद अब उन्होंने एग्स फ्रीज करने की बात भी कबूल ली है। प्रियंका ने यह भी बताया कि प्रेगनेंसी ना होने के डर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया था। ऐसा करने की सलाह उनकी मां ने ही दी थी।

 

मां ने दी थी एग फ्रीजिंग की सलाह 

डैक्स शेफर्ड को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- "मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी, मैंने यूनिसेफ में रहते हुए भी काफी समय तक बच्चों के साथ वक्त गुजारा है और मैं हमेशा से मां भी बनना चाहती थी। मेरी मां गायनेकोलॉजिस्ट हैं,  उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि महिलाओं को बढ़ती उम्र में मां बनने में दिक्कतें होती हैं।  मैंने अपनी शादी से पहले ही एग्स को फ्रीज करवा लिया था और यह सब निक को डेट करने से पहले ही शुरू हो गया था"। 

PunjabKesari

प्रियंका ने बाकी महिलाओं को दी  यह नसीहत

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि- "उस वक्त वह उस शख्स से नहीं मिली थी, जिसके साथ बच्चा पैदा करना चाहती थी"। उन्होंने कहा- "एग्स को फ्रीज करवाने के बाद मैंने खुद को आजाद महसूस किया था। मैं अपने करियर में बहुत कुछ करना चाहती थी"। इसके साथ ही  अभिनेत्री ने कामकाजी महिलाओं को एग्स फ्रीज करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़े तो महिलाओं को ऐसा कदम उठाना चाहिए। चलिए आज आपको बताते हैं कि Egg Freezing आखिर होती क्या है और इससे क्या फायदा मिलता है। 


क्या है एग फ्रीजिंग ?

एग फ्रीजिंग या एग बैंकिंग एक ऐसी असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी तकनीक है, जिसके जरिए महिलाएं पहले ही अपने एग को स्टोर करवा सकती हैं। इस तकनीक में महिला की ओवरी से अंडे निकालकर लैब में ले जाया जाता है। यहां उन्हें तापमान पर रखकर फ्रीज कर दिया जाता है, ताकि बाद में इस्तेमाल किया जा सके। जरूरत पड़ने पर फ्रीज एग को पुरुषों के शुक्राणुओं से मिलाकर निषेचित किया जाता है और फिर वापिस उसे महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। इससे महिला अपनी इच्छानुसार गर्भवती हो सकती है

PunjabKesari
महिलाएं क्यों करवाती हैं एग फ्रीजिंग?

-जो महिलाएं करियर या किसी अन्य वजह से जल्दी मां नहीं बनना चाहती यह तकनीक उनके लिए वरदान है। इसके जरिए  वह अधिक उम्र में भी सुरक्षित तरीके से मां बन सकती हैं। 

-एग फ्रीजिंग उन महिलाओं वरदान है, जो उम्र से संबंधित बांझपन की समस्या झेल रही हैं। इसके जरिए वह सुरक्षित प्रेगनेंसी कंसीव कर सकती हैं।

-जो महिलाएं कैंसर की पहली या दूसरी स्टेज पर हैं वो भी एग फ्रीजिंग की मदद से भविष्य में जैविक बच्चे पैदा कर सकती हैं।

-जिन महिलाओं के साथी शुक्राणुओं की उचित मात्रा का उत्पादन नहीं कर पाते, उनके लिए भी यह बेहतरीन विकल्प है।

PunjabKesari
कब करवा सकते हैं  एग फ्रीजिंग

महिलाएं 20 से 30 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवा सकती हैं। मगर, इसके लिए सबसे अच्छा समय तब होता है जब महिला सबसे अच्छा Egg Formation होता है। हालांकि एग फ्रीजिंग 35 साल की उम्र तक की जाती है। इस तकनीक से गर्भधारण करने पर महिला और बच्चो को कोई समस्या या जन्म विकार भी नहीं होता। वहीं, अधिक उम्र में गर्भधारण करने से महिलाओं को बहुत से जोखिम होते हैं लेकिन यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित है। 
 

Related News