24 APRTHURSDAY2025 9:06:21 PM
Nari

इस बेटे के जन्म से खुश नहीं थी पृथ्वीराज कपूर की पत्नी, कोख में ही मारना चाहती थी खानदान के वंश को

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Mar, 2025 06:41 PM
इस बेटे के जन्म से खुश नहीं थी पृथ्वीराज कपूर की पत्नी, कोख में ही मारना चाहती थी खानदान के वंश को

नारी डेस्क: बॉलीवुड में शशि कपूर का नाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपने रोमांटिक अभिनय के जरिये लगभग तीन दशक तक सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि एक्टर के जन्म से पहले ही उन्हें मारने की तैयारी कर ली गई थी, उनकी मां नहीं चाहती थी कि वह इस दुनिया में आए। 18 मार्च 1938 को जन्में शशि कपूर की 87वीं जयंती पर जानते हैं उनकी इस दर्दनाक कहानी के बारे में। 

PunjabKesari
1995 में एक इंटरव्यू में शशि ने खुद इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया जब उनकी मां को पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं तो वो शर्मिंदा हो गईं,  उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने तक का सोच लिया। उन्होंने अबॉर्शन कराने के लिए 'साइकिल से गिरने' जैसे कदम उठाए थे। शशि कपूर ने बताया था कि उनकी मां उन्हें फ़्लुकी कहती थीं क्योंकि वह अनप्लान्ड था। रामसरनी और पृथ्वीराज कपूर के पहले से ही 4 बेटे थे और वह लड़की चाहते थे, इसलिए एक्टर के जन्म पर उनकी मां निराश हो गई थी। उन्होंने याद किया कि उनकी बहन के जन्म के बाद उनके माता-पिता काफी खुश थे। 
PunjabKesari

बता दें कि शशि कपूर का मूल नाम  बलबीर राज कपूर था, उनका रूझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे।उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और भाई राजकपूर और शम्मी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता थे। उनके पिता यदि चाहते तो वह उन्हें लेकर फिल्म का निर्माण कर सकते थे लेकिन उनका मानना था कि शशि कपूर संघर्ष करें और अपनी मेहनत से अभिनेता बनें।शशि कपूर ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में की। चालीस के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। 

PunjabKesari
शशिकपूर ने अभिनेता के रूप में सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म धर्म पुत्र से की। दिवंगत दिग्गज ने अपने एक पुराने साक्षात्कार मेंखुद को "बहुत मूर्ख, आलसी और सुस्त व्यक्ति" बताया था।  2017 में  शशि कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी और कथित सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुख की बात है कि 4 दिसंबर, 2017 को लीवर सिरोसिस के कारण उनका निधन हो गया, और वे भारतीय सिनेमा में एक स्थायी विरासत छोड़ गए।

Related News