02 MAYTHURSDAY2024 10:48:05 PM
Nari

50 हजार पाउंड में नीलाम हुई प्रिंसेस डायना की कार, शादी से पहले पति ने की थी गिफ्ट

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Jul, 2021 01:38 PM
50 हजार पाउंड में नीलाम हुई प्रिंसेस डायना की कार, शादी से पहले पति ने की थी गिफ्ट

ब्रिटेन के शाही कुलीन परिवार में 1 जुलाई 1961 को जन्मी वेल्स की राजकुमारी डायना को फैशन आइकन के नाम से भी जाना जाता है। बीती 1 जुलाई को दिवंगत राजकुमारी डायना का 60वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर राजकुमारी डायना की एक प्रतिमा का अनावरण महल के संकेन गार्डन में किया गया। उनके जन्मदिन से पहले प्रिंसेस की Silver 1.6L Ghia Saloon कार को 50 हजार पाउंड (करीब 54 लाख रुपये) में बेचा गया। 

PunjabKesari

प्रिंसेस की कार की नीलामी

खबरों के मुताबिक, प्रिंसेस डायना की इस कार को क्षिण अमेरिका के एक म्यूजियम ने खरीदा। यह कार उनके पति प्रिंस चार्ल्स ने राजकुमारी को तोहफे में दी थी। बता दें सबसे पहले कार की नीलामी साल 1982 में हुई थी। जिसे 6 हजार पाउंड में एक एंटीक डीलर ने खरीदी थी। जिसके बाद 52,640 पाउंड में एक टेलीफोन बोलीकर्ता ने इस कार को खरीदा। वहीं अब एक म्यूजियम ने कार को खरीद लिया है। 

PunjabKesari

डायना की प्रतिमा का अनावरण

दिवंगत राजकुमारी के जन्मदिन पर उनकी याद में प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। दोनों अपनी मां के निधन के बाद बेहद करीब थे। अपने शाही कर्तव्यों को लेकर दोनों ने मिलकर काम किया था लेकिन हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल द्वारा नस्लवाद के आरोप लगाए जाने के बाद दोनों भाईयों के बीच तनाव आ गया था। 

PunjabKesari

आपको बता दें 31 अगस्त 1997 को डायना की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 

Related News