28 APRSUNDAY2024 11:25:46 PM
Nari

क्वीन एलिजाबेथ काे अंतिम विदाई देने लंदन जाएंगी  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये है उनका  शेड्यूल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Sep, 2022 01:23 PM
क्वीन एलिजाबेथ काे अंतिम विदाई देने लंदन जाएंगी  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये है उनका  शेड्यूल

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में विश्वभर के लगभग 500 नेता और विदेशी गणमान्य लोग शामिल होंगे, इस लिस्ट में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल है।  विदेश मंत्रालय के अनुसार द्रौपदी मुर्मू भारत सरकार की ओर से संवेदना जताने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन की यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। 

PunjabKesari

 द्रौपदी मुर्मू  के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी लंदन पहुंचेंगे। महारानी के  ताबूत को चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

PunjabKesari
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक जताया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटिश उच्चायोग में जाकर भारत की ओर से संवेदना जताई थी। महारानी के निधन पर भारत ने रविवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।

PunjabKesari
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 साल के शासनकाल में, भारत और ब्रिटेन के संबंध काफी विकसित और प्रगाढ़ हुए हैं। राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में उन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 19 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related News