28 APRSUNDAY2024 8:08:18 AM
Nari

Chandra Grahan के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं बरते ये सावधानियां!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 May, 2023 06:37 PM
Chandra Grahan के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं बरते ये सावधानियां!

5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा, जो कि देर रात 1 बजे खत्म हो जाएगा। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इसके कारण ये ग्रहण हर जगह दिखाई नहीं देगा, साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही किसी जीव पर इसका नकारात्मक प्रभाव होगा। लेकिन शास्त्रों में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दिन सावधानी जरूरी है, क्योंकि कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं, जिसका प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

PunjabKesari

चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं रखें इन बातों का ख्याल

खाना खाने से करें परहेज

कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से खाना दूषित हो जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन पर असर पड़ता है। वहीं यदि घर में पहले से पका हुआ खाना रखा है तो उस पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें।

नुकीली चीजों से रहें दूर

प्रेग्नेंट महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इनका इस्तेमाल करने से पेट में पल रहे बच्चे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari

न निकले घर से बाहर

शास्त्रों के अनुसार जब चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो, तो उस समय से लेकर ग्रहण के समापन तक प्रेग्नेंट महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

चंद्र ग्रहण को देखने की ना करें गलती

साथ ही प्रेग्नेंट  महिलाओं को गलती से चंद्र ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
PunjabKesari

Related News