03 MAYFRIDAY2024 1:29:18 AM
Nari

ये कैसा मजाक? चंद्रयान-3 मिशन पर चायवाला जोक मारकर फंसे प्रकाश राज, शिकायत दर्ज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Aug, 2023 10:45 AM
ये कैसा मजाक? चंद्रयान-3 मिशन पर चायवाला जोक मारकर फंसे प्रकाश राज, शिकायत दर्ज

विभिन्न हिन्दू संगठनों ने देश के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाने के लिए अभिनेता प्रकाश राज की आलोचना की है। उनके खिलाफ बागलकोटे जिले के बानाहट्टी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। हालांकि, प्रकाश राज ने अपने एक पोस्ट में आलोचकों का जवाब देते हुए कहा कि- ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है' और वह एक पुराने परिहास का संदर्भ दे रहे थे।

PunjabKesari
 शिकायतकर्ताओं ने अभिनेता के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है। रिपोर्ट में कहा गया कि माइक्रोब्लागिंग साइट एक्स पर एक कार्टून की साझेदारी और उस पर कमेंट किये जाने से विक्रम की सफल लैंडिंग की उम्मीद कर रहे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है। उन्होंने तस्वीर के साथ कन्नड में लिखा- ‘‘ ताजा खबर : चंद्रयान से पहली तस्वीर आई है# विक्रमलैंडर # बस पूछ रहा हूं।'' 

PunjabKesari

प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में विशेष तौर पर कुछ नहीं लिखा था लेकिन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के सिवन के मखौल के तौर पर लिया और अभिनेता को आड़े हाथ लिया। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था और यह 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने को तैयार है। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला लैंडर होगा। 

PunjabKesari
अभिनेता ने सोमवार को ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उनकी पूर्व पोस्ट पुराने परिहास का संदर्भ था जो 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग के समय का है।  राज ने पोस्ट किया- ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है...मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था...केरल चायवाला का उत्सव मनाए...किस चायवाल ने यह ट्रोल किया देखो?? ...अगर आप परिहास समझ नहीं सके तो यह परिहास आपके लिए है...परिपक्व बनो#बस पूछ रहा हूं।'' 

Related News