26 APRFRIDAY2024 6:04:25 PM
Nari

लगातार हो रहे सिरदर्द का कारण पोटेशियम की कमी, कमी पूरी करेंगे ये आहार

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Aug, 2020 04:47 PM
लगातार हो रहे सिरदर्द का कारण पोटेशियम की कमी, कमी पूरी करेंगे ये आहार

क्या आप बहुत जल्दी थकान महसूस करते हैं, हर वक्त शरीर में सुस्ती पड़ी रहती है या फिर लगातार हर तीसरे दिन सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो कारण शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकता है। जी हां, बाकी पोषक तत्वों की तरह शरीर के लिए यह भी बहुत जरुरी है।

आपके दिल-दिमाग, किडनी और मांसपेशियों का सही तरीके से काम करने के पीछे इस मिनरल का महत्वपूर्ण हाथ है लेकिन कई बार अच्छी डाइट ना लेने के कारण इसकी कमी हो जाती है। नतीजा लगातार सिरदर्द, कमजोरी, दिल की धड़कन तेज या कम होने जैसी कई तरह की परेशानियां होने लगती है। इनसे पीछा छुड़वाने का एक ही तरीका है वो है पोटेशियम से भरपूर डाइट खाना।

PunjabKesari

कितनी मात्रा है जरूरी?

डाइटीशियन के मुताबिक, 1 दिन में1600 से 2000 मिलीग्राम पोटेशियम लेना जरुरी है लेकिन लोग इसका आधा भी अपनी डाइट में नहीं लेते।

क्यों जरूरी है पोटेशियम?

मानव शरीर में पोटेशियम तीसरा सबसे जरूरी खनिज तत्व है जो मस्तिष्क, दिल, गुर्दे, नर्व्स सिस्टम और मांसपेशियों के कार्य को सक्रिय रखता है। इसकी कमी से कमजोरी, सुस्ती, थकान, तनाव, अनिद्रा, उल्‍टी -दस्‍त, त्वचा में रूखापन, ब्लड प्रैशर बढ़ना या कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पोटेशियम ना सिर्फ दिल को स्वस्थ रखता है बल्कि इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, मसल्स पेन और क्रेम्पिंग की संभावना भी कम होती है।

यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर में पोटेशयम की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे।

केला

एक केले में 487 मिलीग्राम पोटेशियम और 121 कैलोरीज़ होती हैं। इन्हें खाने से आपको भरपूर एनर्जी मिलती है और इनमें मौजूद फाइबर से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

PunjabKesari

पालक

30 ग्राम पालक यानि लगभग 1 कप 167 ग्राम पोटेशियम और 7 ग्राम कैलोरीज़ होती है। साथ ही इसमें भरपूर आयरन, कैल्शियम भी होता है जो आपके हड्डियों, दांत और कार्डियक मसल्स को मजबूत रखता हैं।

दही

दही के एक कंटेनर में 352 मिलीग्राम पोटेशियम और लगभग 138 कैलोरी होती हैं। इसमें कैल्श्यिम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

शकरकंद

शकरकंद में 448 मिलीग्राम पोटैशियम और 114 कैलोरी होती है।शकरकंद में बीटा केरोटीन और विटामिन ए भी भरपूर होता है। इसी लिए इसे सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया जाता है। अनार, नारियल पानी में भी पोटेशियम होता है।

खुबानी

खुबानी में 65 ग्राम तक पोटेशियम और 120 कैलोरीज होती हैं । खुबानी उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनके शरीर में खून की कमी होती हैं उन्हें जल्द ही एनीमिया की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

सफेद बीन्स

सफेद बीन्स सबसे बढ़िया स्त्रोत है। पोटेशियम के साथ इसके सेवन से आपको फाइबर और फोलेट भी मिलेगा। फोलेट से दिमाग स्वस्थ रहता है और फाइबर से पाचन तंत्र। 1 कप सफेद बीन्स में करीब 3636 मिलीग्राम पोटेशियम और 673 कैलोरी होती है।

एवोकाडो

एक एवोकाडो में लगभग 975 मिलीग्राम पोटेशियम और लगभग 322 कैलोरी पाई जाती है। वैसे एवोकाडो एकमात्र ऐसा फल है, जिसमें पोटेशियम के साथ−साथ हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी भरपूर होता है जो कोलेस्टॉल लेवल को घटाने के साथ−साथ आपके दिलको स्वस्थ रखता है। आप सेलेड व सेंडविंच दोनों ही तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

भई अब तो आप जान गए होंगे कि आपको पोटेशियम की कमी कैसे दूर करनी है।

Related News