23 APRTUESDAY2024 2:42:19 PM
Nari

श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में, पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jun, 2022 09:57 AM
श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में, पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

बॉलीवुड जगत से एक और बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई  सिद्धांत कपूर को बेंगलुरू पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रविवार रात शहर में एक पार्टी में पुलिस ने रेड की थी, जिस दौरान सिद्धांत  ड्रग्स लेता पकड़ा गया। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एमजी रोड स्थित एक होटल में छापा मारा, जहां एक पार्टी रखी गई थी। पार्टी में शामिल 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, जिसमें  शक्ति कपूर के बेटे का नाम भी शामिल था। 

PunjabKesari

बेंगलुरू पुलिस ने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सभी ड्रग्स लेकर पार्टी में आए थे या फिर होटल में लिया। इसकी जांच की जा रही है। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी फिल्म लाइन में हैं। वे कई बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुका है।  फिल्मों के अलावा वे वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए हैं. लेकिन आज तक कोई ऐसा रोल उन्हें पहचान नहीं दिला पाया।

PunjabKesari

सिद्धांत कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म जुड़वा से की थी।  उन्होंने  जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और चेहरे जैसी फिल्मों में काम किया है। सिद्धांत हाल में रिलीज हुई सीरीज भौकाल में भी नजर आए थे।

Related News