09 MAYTHURSDAY2024 11:22:09 AM
Nari

रिश्तो को लेकर बेहद वफादार होते है ‘J’ नाम के लोग, जानें इनकी कुछ दिलचस्प बातें

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 25 May, 2023 01:31 PM
रिश्तो को लेकर बेहद वफादार होते है ‘J’ नाम के लोग, जानें इनकी कुछ दिलचस्प बातें

 

किसी भी व्यक्ति का जब जन्म होता है तो समय, तिथि, ग्रह, नक्षत्रों आदि की गणना के आधार पर उसकी कुंडली बनाई जाती है। उसी के आधार पर व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर निकाला जाता है। जिसके चलते व्यक्ति के जीवन के बारे में पता किया जा सकता है। इसलिए आज हम जानेंगे अंग्रेजी अक्षर ‘J’ से शुरू होने वाले नाम के लोगों के बारे में।

 

PunjabKesari

स्वभाव

‘J’ नाम के लोग हर परिस्थिति में हमेशा अपने मित्रों का साथ निभाने में आगे रहते हैं। चंचल स्वभाव होने के कारण इन्हें गुस्सा बहुत कम आता है। चेहरे से ही खूबसूरत नहीं होते बल्कि ऐसे लोगों का मन भी सुन्दर होता है। इनके इसी गुण के कारण लोग इनके प्रति आकर्षित भी होते हैं और ईष्या भाव भी रखते हैं। यह जातक काफी नाज-नखड़े वाले होते हैं। वहीं हमसफर के रूप में ये जिन्हें मिल जाएं समझिए खुशनसीब हैं।

PunjabKesari

वैवाहिक जीवन

इन लोगों को जीवन में मान-सम्मान और प्यार भरपूर मात्रा में मिलता है। धनवान होने के कारण यह अपने दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति करते हैं। इनके पास धन, वैभव, मान-सम्मान सभी कुछ होता है , जोकि इनकी वजह से इनके साथी को भी मिलता है। एक बार इन्हें कोई चीज पसंद आ जाए तो उसे हासिल करने के लिए वो अपनी जान लगा देते हैं।

PunjabKesari

करियर

यह लोग पढ़ाई-लिखाई में औसत छात्र होते हैं। इन्हें एक सामान्य नौकरी मिलती है। लेकिन मन लगाकर मेहनत करने पर उच्च पदों की प्राप्ति कर सकते हैं। कहा जाता है कि इन्हें सरकारी से ज्यादा प्राइवेट नौकरी के ऑफर्स मिलते हैं। लोगों के बीच इनकी छवि बहुत अच्छी होती है और इन्हें खूब प्यार मिलता है।यह लोग आरामदायक और मौज-मस्ती भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं और अपने जीवन में बहुत प्रगति करते हैं।

 

 

 

 

Related News