19 APRFRIDAY2024 9:55:22 PM
Nari

पर्ल वी पुरी केस: दिव्या ने उजागर की पीड़िता की पहचान, भड़के लोग बोले- 2 साल के लिए जेल भेजो

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 08 Jun, 2021 03:46 PM
पर्ल वी पुरी केस: दिव्या ने उजागर की पीड़िता की पहचान, भड़के लोग बोले- 2 साल के लिए जेल भेजो

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक्टर के सपोर्ट में छोटे पर्दे के कई स्टार्स उतर आए हैं। जिनमें टी सीरीज के मालिक भूषम कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार भी शामिल है। दिव्या ने पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को झूठ बताया है। इस चक्कर में दिव्या ने पीड़िता की पहचान भी उजागर कर दी। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फुटा और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

दरअसल, कानून के मुताबिक रेप पीड़िता की पहचान या उसस् जुड़ी किसी भी चीज को उजागर करना मना है। लेकिन दिव्या ने रेप पीड़िता की पहचान के साथ-साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। जिनमें दिव्या ने लिखा, 'चलिए इनसे आपको मिलवा देती हूं। यह लड़की एक्ट्रेस है और साथ में वही शख्स है जिसने पर्ल वी पुरी पर उसकी पांच साल की बेटी के साथ एक टीवी शो के सेट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।' 

PunjabKesari

दिव्या लिखती हैं, 'इन दोनों पति-पत्नी का बेटी की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है। पिछले दो सालों से बेटी अपने पिता के साथ थी क्योंकि उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह बेटी को सेट पर ले गई थी जहां पर्ल वी पुरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी अपनी मां के साथ सुरक्षित नहीं है। मुझे लगता है कि ऐसी कहानियां बनाने के लिए इस आदमी को फिल्मफेयर का बेस्ट स्क्रीनप्ले अवाॅर्ड मिलना चाहिए। पुलिस ने अब पर्ल को गिरफ्तार किया है। मैं यह जानना चाहती हूं कि 2019 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जब यह मामला दर्ज किया गया था।' 

 

 

दिव्या ने आगे लिखा, 'इसका कारण यह था कि दर्ज की गई शिकायत में बताया गया था कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ तब की गई थी जब वह अपनी मां के साथ थी। नाबालिग की मां ने एकता कपूर के साथ फोन पर बात करते हुए कहा कि उसका पति मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाला व्यक्ति है। इसके कई सबूत भी हैं उसके पास। वह यह कहती है कि पर्ल निर्दोष है और सेट पर ऐसा कुछ नहीं हुआ था। बच्ची खुश थी और खेल रही थी। ध्यान दें 5 साल की बच्ची का 10 दिन बाद पिता ने स्कूल के बाद अपहरण कर लिया और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया। मगर न तो बच्ची ने और न ही पिता ने पर्ल का नाम लिया। अब 2 साल बाद जब बच्ची 7 साल की है तो क्या वह आरोपी को पहचानती है।' 

PunjabKesari

हालांकि दिव्या खोसला कुमार के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। यहां तक के यह भी कहा कि रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना कानून के नियमों के खिलाफ है जिसके लिए दिव्या को 2 साल के लिए जेल भेज देना चाहिए। 

Related News