24 APRWEDNESDAY2024 11:05:38 PM
Nari

भारत से आने वालों पर्यटकों को 10 दिन तक क्वारंटाइन करेगा फ्रांस

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Apr, 2021 10:11 AM
भारत से आने वालों पर्यटकों को 10 दिन तक क्वारंटाइन करेगा फ्रांस

कोरोना वायरस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में रोजाना भारी तादार में इसके केस आ रहे हैं। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखकर फ्रांस सरकार ने भारत से फ्रांस जाने वाले यात्रियों को 10 दिन के लिए क्वारंटाइन करने का फैसला लिया है। 

कोरोना को फैलने से रोकने पर उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक, इस निर्णय के पीछे का उद्देश्य कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचना है। इसी संबंध में फ्रांस सरकार के प्रवक्‍ता गेब्रिएल एटल ने बीते दिन यानी 21 अप्रैल को कहा कि, भारत के अस्‍पतालों में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को क्वारंटाइन करने का फैसला लिया गया है। 

PunjabKesari

ब्राजील से आने वाले यात्रियों पर भी लगाई थी रोक 

बता दें, इससे पहले ब्राजील में कोरोना का कहर होने से पेेरिस ने वहां से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा अर्जेंटीना, चिली व दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करना अनिवार्य किया था। 

 

Related News