12 MAYSUNDAY2024 1:05:35 PM
Nari

परिणीति ने शादी में स्पेशल गाना गाकर दिया राघव को सरप्राइज, अलग तरीके से जताया प्यार

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Sep, 2023 06:18 PM
परिणीति ने शादी में स्पेशल गाना गाकर दिया राघव को सरप्राइज, अलग तरीके से जताया प्यार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर में आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी काफी प्राइवेट हुई जिसकी एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं आई। हालांकि शादी के बाद खुद ही परिणीति ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज किया। शाही अंदाज में ढोल नगाड़ों के साथ एक्ट्रेस ने अपनी शादी को खूब एंजॉय किया है। वहीं अब एक ओर सरप्राइज भी दोनों की शादी से सामने आया है। इस सरप्राइज की मानें तो एक्ट्रेस ने खास दिन पर पति के ऊपर कुछ अलग तरीके से प्यार लुटाया है।  

कलीरों से लेकर दुपट्टे में लिखा पति का नाम

एक्ट्रेस ने अपने खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। परिणीति ने अपने शादी के दुपट्टे से लेकर कलीरे हर जगह राघव का नाम लिखवाया था। एक्ट्रेस के कलीरों में राघव के नाम का आर था। ऐसे में इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राघव को कितना प्यार करती हैं। 

PunjabKesari

जबकि उनके दुपट्टे में भी पीछे राघव का नाम लिखवाया था। हाल ही में परिणीति ने फैंस को खुद इसकी झलक दिखाई है। 

PunjabKesari

राघव के लिए गाया गाना 

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी में ओ पिया गाना बैकग्राउंड में बजाया गया था। जिसे एक्ट्रेस ने खुद गाया था। परिणीति एक्ट्रेस होने के साथ सिंगिंग का शौक भी रखती है। एक्ट्रेस के द्वारा गाया गया यह गाना गोरव दत्ता ने कंपोज किया है इसके लिरिक्स सनी एमआर हरजोर सिंह और गौरव ने लिखे हैं। इस गाने में हिंदी और पंजाबी बोल हैं जिसे एक्ट्रेस ने अपने प्यार राघव के लिए गाया है। 

PunjabKesari

जल्द होगी दोनों की रिसेप्शन 

इस गाने को सुनने के बाद फैंस परिणीति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सब एक्ट्रेस की आवाज के मुरीद हो गए हैं। आपको बता दें कि कपल जल्द ही रिसेप्शन पार्टी करने वाला है रिपोर्ट्स की मानें तो एक रिसेप्शन पार्टी चंडीगढ़ में होगी यहां उनके परिवार वाले और कुछ खास मेंबर्स शामिल होंगे। वहीं इसके अलावा राजनेताओं के लिए दिल्ली में और मुंबई में मनोरंजन इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

Related News