04 MAYSATURDAY2024 8:20:21 AM
Nari

बाबा मैं तेरी मल्लिका.....Parineeti की सगाई में इमोशनल हुए एक्ट्रेस के पिता, आंसू पोंछते आए नजर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 May, 2023 03:46 PM
बाबा मैं तेरी मल्लिका.....Parineeti की सगाई में इमोशनल हुए एक्ट्रेस के पिता, आंसू पोंछते आए नजर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई, 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करके अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी। सगाई में सिर्फ करीबी  दोस्तों और परिवार के लोगों ने भाग लिया। देसी गर्ल प्रियंका अपनी कजिन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए सिर्फ एक दिन के लिए भारत आईं थीं। उसी दिन परी और राघव के साथ अपनी सगाई की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'सब कुछ जिसके लिए मैंने प्रार्थना की..मैंने हां कहा!' अब, एक्ट्रेस ने अपनी सगाई से कई तस्वीरें शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परी-राघव ने शेयर की सगाई की कुछ नई तस्वीरें

परी और राघव ने अपने सगाई से कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी को धन्यवाद दिया। पहली तस्वीर में परी और राघव हाथ जोड़कर खड़े है, जबकि अगली तस्वीर में उन्हें एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए दिखाया गया है, उनके परिवार उनके पीछे बैठे हैं। तीसरी तस्वीर में परिणीति के पिता पवन चोपड़ा आंसू बहाते दिख रहे हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में परिणीति और राघव अपनी सगाई में खुश दिख रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, 'अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति हमारे लिए सब कुछ थी।'

परिणीति के पापा हुए इमोशनल

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, 'बैकग्राउंड में पापा का आंसू आना हाइलाइट है।'

PunjabKesari

इस पर एक फैन भी खूब रिएक्ट कर रहें हैं। बता दें परिणीति के पिता एक बिजनेसमैन हैं।

PunjabKesari

राघव और परिणीति ने कहा थैंक्यू

इस बीच, अपनी सगाई के बाद परिणीति ने एक नोट भी पोस्ट किया जिसमें लिखा था, 'राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में मिले प्यार और पॉजिटिविटी से अभिभूत हैं, खासकर हमारी सगाई पर। हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं, और यह जानकर आश्चर्य होता है कि हमारी दुनिया भी हमारे मिलन के साथ एकजुट हो जाती है। हमें कल्पना से परे एक बड़ा परिवार मिला है।' उन्होंने मीडिया के दोस्तों को भी थैंक्यू कहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

Related News