07 MAYTUESDAY2024 3:04:11 PM
Nari

रोज का एक अखरोट करें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल!

  • Updated: 09 Nov, 2016 02:39 PM
रोज का एक अखरोट करें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल!

अखरोट के फायदे : कोलेस्ट्रॉल के बारे में लोगों के मुंह आम सुनने को मिलता है। कोलेस्ट्रॉल केवल मोटापे को ही बढ़ावा नही देता बल्कि गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है। लोग इस परेशानी से छुकारा पाने के लिए तरह-तरह के यतन करते है लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं हो पाते है। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है तो अखरोट का सेवन करें। 


एक शोध में बात सामने आई है कि एक अखरोट खाने से आपको चार घंटों में उसका असर दिखाई देगा। इससे न केवल कोलेस्ट्रॉल कम होगा बल्कि यह आपकी नसों को एक्टिव और अधि‍क लचीला बनाने में भी मदद करेगा। 

 

1. इसके सेवन से रक्त संचार आसान हो जाता है, जिससे हृदय पर अधि‍क दबाव नहीं पड़ता।

 

2. अखरोट शरीर में थर्मोजेनिक बनाता है, जिससे हृदय की धमनियों में जमी वसा घुलकर धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। 

 

3. अखरोट में जिंक, कॉपर, फास्फोरस, आयरन और कैल्शि‍यम जैसे तत्व काफी मात्रा में होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को पोषि‍त कर उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

4. दिन में अखरोट की 100 ग्राम मात्रा लेने से लगभग 600 कैलोरी होती है, जिसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

 

5. अखरोट विटामिन और मिरनल्स के अलावा फैटी एसिड, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 का भी एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद है और याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

 

 

इसलिए रोजाना कम मात्रा में अखरोट खाएं। इसको खाने से आपको कर्इ तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलेगी। 

 


 

Related News