26 APRFRIDAY2024 11:45:23 PM
Nari

पहले ट्रोलिंग अब केस दर्ज,  न्यूड फोटोशूट एक्टर रणवीर सिंह के लिए बना मुसीबत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Jul, 2022 10:41 AM
पहले ट्रोलिंग अब केस दर्ज,  न्यूड फोटोशूट एक्टर रणवीर सिंह के लिए बना मुसीबत

न्यूड फोटोशूट करवाना एक्टर  रणवीर सिंह  को काफी भारी पड़ गया है। तस्वीरें वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है। एक्टर पर  सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीरों के जरिए ‘‘महिलाओं की भावनाएं आहत करने’’ का आरोप लगा है। रणवीर सिंह को  इस फोटोशूट को लेकर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार मुंबई के उपनगर में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी और एक महिला वकील ने अपनी शिकायतें चेंबूर थाने में दी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनजीओ के पदाधिकारी का आरोप है कि अभिनेता ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

PunjabKesari
शिकायतकर्ता ने अभिनेता के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। पूर्व पत्रकार एवं वकील द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत में भी महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की गयी है। 

PunjabKesari

पुलिस अधिकारी ने कहा हमें सोमवार को इस मामले में एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति तथा एक महिला वकील का आवेदन मिला। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हम जांच कर रहे हैं। बता दें रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इससे पहले भी वह अपने लुक्स और कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। 
 

Related News