27 APRSATURDAY2024 7:50:54 AM
Nari

यू ही नहीं मुकेश अंबानी ने रिहाना पर खर्चे करोड़ों, पॉप स्टार को भारत बुलाने का था बड़ा मकसद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Mar, 2024 06:28 PM
यू ही नहीं मुकेश अंबानी ने रिहाना पर खर्चे करोड़ों, पॉप स्टार को भारत बुलाने का था बड़ा मकसद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे रईस इंसान मुकेश अंबानी का कारोबार देश ही नहीं दुनियाभर में फैला हुआ है। अंबानी का कारोबार तेल-गैस और टेलीकॉम से लेकर रिटेल सेक्टर तक फैला हुआ है। अपनी  व्यावसायिक रणनीति के कारण ही वह इस मुकाम तक पुहंच पाए हैं। अब आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मशहूर पॉप स्टार रिहाना को भारत बुलाने के पीछे भी एक रणनीति थी। चलिए आपको देते हैं पूरी जानकारी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 रिहाना ने मचाया था धमाल

 अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन रिहाना ने नाच- गाकर खूब धूम मचाई थी। उन्होंने ‘‘डायमंड्स'', ‘व्हेयर हैव यू बीन', ‘रूड बॉय' और ‘पोर इट अप' जैसे हिट गाने गाकर पूरे अंबानी परिवार को नाचने में मजबूर कर दिया। इस दौरान पॉप स्टार ने अंबानी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा था-, ‘‘अंबानी परिवार का आभार। मैं आज रात अनंत और राधिका के सम्मान में यहां हूं। मुझे बुलाने के लिए शुक्रिया। ईश्वर आप पर कृपा बनाएं रखें।'' 

PunjabKesari

 रिहाना को मिली मोटी फीस

इसके बाद अंबानी परिवार ने रिहाना को एक गुलदस्ता भेंट किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इसके अगले दिन रिहाना सुबह- सुबह अपने देश लौट गई थी। मीडिया में कुछ खबरों के मुताबिक रिहाना को प्रस्तुति के लिए 74 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह जानकर हर किसी के मन में यही सवाल उठने लगा था कि अंबानी परिवार ने पॉप स्टार पर इतना पैसा क्यों खर्च किया। तो आपको बता दें कि मोटा भाई यानी कि मुकेश अंबानी ने अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था।

PunjabKesari

अपने ब्रैंड के प्रमोशन के लिए भारत आई थी रिहाना

रिपोर्ट की मानें तो रिहाना अपने ब्रैंड सेफोरा की प्रमोशन के लिए भारत आई थी।  हाल ही में यह पता चला था कि अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल सेफोरा इंडिया के व्यावसायिक अधिकार प्राप्त करेगी, जो देश में एक मूल्यवान हाई फैशन और सौंदर्य श्रृंखला है। रिहाना भी इसे अपने फेंटी ब्यूटी उत्पादों के लिए भारत जैसे नए और उभरते बाजार में व्यावसायिक संबंध बनाने के अवसर के रूप में देखती है।

PunjabKesari

मुकेश अंबानी ने सोच- समझकर लिया फैसला

इसी तरह रिहाना ने भारत आकर ना सिर्फ करोंड़ों कमाए बल्किहाई-प्रोफाइल मेहमानों के लिए प्रदर्शन कर अपने साम्राज्य को नए क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की कोशिश की है। वहीं मुकेश अंबानी ने भी बेहद सोच- समझकर रिहाना पर करोड़ो खर्च करने का फैसला लिया।  अंबानी के किसी भी प्रोजेक्ट पर तन-मन-धन से काम करने के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि वह जिस चीज के पीछे पड़ जाते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
 

Related News