26 APRFRIDAY2024 2:56:24 PM
Nari

Noodles Wrap Cheese Roll

  • Updated: 05 Dec, 2017 02:59 PM

अगर अापकाे फास्ट फूड खाना पसंद है, ताे अाज हम अापकाे नूडल्स रैप चीज़ रोल बनाने की रेस्पिी बताने जा रहे हैं। यह बनाने में अासान है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
(चटनी के लिए)
मेयोनेज़ - 80 ग्राम
दही - 60 ग्राम
कैचअप - 1 बड़ा चम्मच
सरसों का पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
टबैस्को सॉस - 1/4 छाेटा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच

(कॉर्नस्टार्च पेस्ट के लिए)
कॉर्नस्टार्च - 2 बड़े चम्मच
पानी - 50 मिलीलीटर

(नूडल्स रैप चीज़ रोल के लिए)
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
हरा प्याज - 55 ग्राम
मशरूम - 50 ग्राम
शिमला मिर्च - 90 ग्राम
कद्दूकस की हुई गाजर - 40 ग्राम
उबले हुए स्वीट कॉर्न - 100 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1 छाेटा चम्मच
ड्राई मिक्स्ड हर्ब्स - 1/2 छाेटा चम्मच
मोज़रैला चीज़ - 80 ग्राम
चेद्दार चीज़ - 80 ग्राम
अखरोट - 30 ग्राम
बादाम - 30 ग्राम
धनिया - 2 चम्मच
हरा प्याज - 2 चम्मच
उबले हुए नूडल्स - जरूरत अनुसार 
ब्रेड स्लाइस - जरूरत अनुसार 
तेल - फ्राई करने के लिए

विधिः-
(सॉस के लिए)
1. एक कटोरी में 80 ग्राम मेयोनेज़, 60 ग्राम दही, 1 बड़ा चम्मच कैचअप, 1 छाेटा चम्मच सरसों का पेस्ट, 1/4 छाेटा चम्मच टबैस्को सॉस, 1 बड़ा चम्मच धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे एक तरफ रख दें।

(कॉर्नस्टार्च पेस्ट के लिए)
1. एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च, 50 मिलीलीटर पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे भी एक तरफ रख दें।  

(बाकी की तैयारी)
1. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 55 ग्राम हरा प्याज डालकर अच्छे से भून लें।
2. इसमें 50 ग्राम मशरूम डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि यह सुनहरे भूरे रंग के नहीं हो जाते।
3. इस मिश्रण में 90 ग्राम शिमला मिर्च, 40 ग्राम कद्दूकस की हुई गाजर डालकर 5-7 मिनट के लिए पकाएं या जब तक सब्जियां अच्छी तरह से पक न जाए।
4. फिर इसमें 100 ग्राम उबले हुए स्वीट कॉर्न मिलाएं। इसके बाद 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च, 1 छाेटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/2 छाेटा ड्राई चम्मच ड्राई मिक्स्ड हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. इस मिश्रण को एक बाउल में डालने के बाद इसमें 80 ग्राम मोजरैला चीज़, 80 ग्राम चेद्दार चीज़, 30 ग्राम अखरोट, 30 ग्राम बादाम, 2 बड़े चम्मच धनिया, 2 बड़े चम्मच हरा प्याज डालकर मिक्स करें। 
6. एक ब्रेड स्लाइस लें और इसे सभी किनारों से काट लें। अब बेलन की सहायता से इसे राेटी की तरह प्लेन करें। ब्रेड के एक तरफ चम्मच की सहायता से सब्जी का तैयार मिश्रण रखें और फिर इसे राेल कर लें।
7. राेल करने के बाद इसके दाेनाें किनारे काे कॉर्न स्टार्च पेस्ट लगाकर सील कर दें और इसके ऊपर उबले हुए नूडल्स लपेट दें। 
8. मध्यम अांच पर एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल गर्म करें और इसमें ब्रैड डालकर सुनहरा भूरा और खस्ता होने तक फ्राई करें। अब इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
9. अापके नूडल्स रैप चीज़ रोल तैयार है। इसे सॉस के साथ गर्मा-गर्म पराेसें।

Related News