28 APRSUNDAY2024 6:07:14 AM
Nari

अगर आपको भी Periods लेट आते है तो इन वजहों को कभी न करें इग्नोर

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 15 Jun, 2023 03:48 PM
अगर आपको भी Periods  लेट आते है तो इन वजहों को कभी न करें इग्नोर

महिलाओं को हर माह पीरियड्स आना एक समान्य बात है। लेकिन कुछ महिलाओं के पीरियड्स मिस हो जाते है या समय पर नहीं आते। ऐसे में मन में सबसे पहले प्रेग्नेंसी का ही ख्याल आता है। लेकिन वो महिलाएं क्या करें, जिन्हें हाल फिलहाल में प्रेगनेंसी के कोई चांसेस ही नहीं होते। अब ऐसे में पीरियड्स के लेट होने के कई और भी कारण हो सकते है तो चलिए जानते है उनके बारे में।  

PunjabKesari

ये है पीरियड्स देर से आने की वजह

1 शरीर में कमजोरी जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार से आप पीड़ित है तो आपके पीरियड में देरी हो सकती है।
2 अचानक से शरीर का वजह का बढ़ या घट जाने से भी पीरियड लेट हो सकते हैं।
3 अधिक तनाव के चलते कुछ महिलाओं के शरीर में रमोन्स के बैलेंस को बिगाड़ जाते है जिस कारण उन्हें यह समस्या होती है।
4 बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते समय महिलाओं का शरीर कमजोरी महसूस करता है। जिसके चलते उनके पीरियड लेट हो जाते है। 
5 महिलाओं को बर्थ कंट्रोल पिल्स के सेवन से भी बचना चाहिए क्योंकि अक्सर इसका प्रभाव पीरियड के चक्र पर पड़ता है, जिसके कारण पीरियड में देरी हो सकती है।
6 अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो इस वजह से भी लेट पीरियड हो सकते हैं। अगर आयरन की भी कमी है, तो लेट पीरियड की समस्या हो सकती है।
7 हमारी दिनचर्या और खानपान में बदलाव के कारण भी कई बार माहवारी देरी से आने की समस्या होती है। ऐसे में अपनी जीवनशैली और डाइट को व्यवस्थित कर आप इसे नियमित कर सकते हैं।

PunjabKesari


पीरियड्स जल्दी लाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कच्चा पपीता 

अगर आपको पीरियड्स लेट आते है तो इसे सही करने के लिए आप कच्चे पपीते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। रोजाना इसके जूस का सेवन करने से आपको इस् परेशानी से जल्द निजात मिलेगी।

अजवाइन का पानी

अजवाइन और गुड़ का पानी पीरियड्स के ऐंठन से भी राहत दिलाने का काम करता है। हर माह इस परेशानी से आपको गुजरना पड़ रहा है तो आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच गुड़ मिलाकर उबाल लें। आप इस पानी का खाली पेट सेवन करें।

PunjabKesari

अदरक

पीरियड्स लेट आने के कारण कुछ महिलाएं चिंता में पड़ जाती है। ऐसे में आप अदरक का सहारा ले सकती है। क्योंकि अदरक गर्भाशय के आसपास गर्मी को बढ़ाता है, जिससे संकुचन को बढ़ावा मिलता है। रोजाना खाली पेट अदरक का सेवन करें। आप अदरक की चाय का भी सेवन कर सकती हैं।

मेथी का पानी 

मेथी का पानी पीरियड्स लाने वाले उपायो में सबसे ताकतवर उपाय है। जो बेहद गर्म होता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी का दाना मिलाकर उबाल लें और इसका सेवन करें।
 

 

 

 
 


 

 

 

Related News