01 MAYWEDNESDAY2024 4:07:33 PM
Nari

35 टुकड़े, फ्रिज, अगरबत्ती, रूम फ्रेशनर... प्यार और मर्डर की ऐसी कहानी पहले कभी नहीं सुनी होगी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Nov, 2022 04:54 PM
35 टुकड़े, फ्रिज, अगरबत्ती, रूम फ्रेशनर... प्यार और मर्डर की ऐसी कहानी पहले कभी नहीं सुनी होगी

प्यार में लोगों को पागल होते तो कई बार देखा है लेकिन अब लोग प्यार में दरिंदे बन रहे हैं। तभी तो वह अपने प्यार को ही मौत के घाट उतारने में भी देरी नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में भी तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक शख्स ने ना सिर्फ अपनी लिव-इन पार्टनर को जान से मार दिया बल्कि उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। इससे मन नहीं भरा तो उसने  टुकड़ों का जगह- जगह फेंकना शुरू कर दिया। इस घटना ने जहां दहशत पैदा कर दी है तो वहीं कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। 

PunjabKesari
आरोपी के चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं था 

हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी आफताब पूनावाला के चेहरे पर  पछतावे का कोई भाव नहीं है। हम बात कर रहे हैं  28 वर्षीय आफताब पूनावाला और  श्रद्धा वालकर (29) की। मुंबई में काम करने के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और अपने परिवार वालों के विरोध के चलते वह दिल्ली आ गए। आम लड़की की तरह श्रद्धा भी शादी और बच्चे का ख्वाब देख रही थी, लेकिन उसका प्यार तो उसे मारने के सपने सजा रहा था। 

PunjabKesari
शादी को लेकर हुआ झगड़ा

लिव-इन में रह रहे कपल  के बीच शादी को लेकर कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि अफताब ने श्रद्धा का गला घोंट दिया। फिर उसने शव को रखने के लिए फ्रिज खरीदा।  उसने धीरे- धीरे शव के  टुकड़े करने शुरु कर दिए और उसे अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। यह मामता तब सामने आया जब श्रद्धा के पिता को अहसास हुआ कि उनकी बेटी लापता है और उन्होंने मुंबई पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करावायी। 

PunjabKesari
हत्या के बाद गया था डॉक्टर के पास

कॉल सेंटर कर्मी वालकर के लापता होने के बाद जब उसके परिवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, तो पूनावाला को पिछले महीने और फिर तीन नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोपी ने पुलिस से कहा था कि वालकर उसके साथ नहीं रहती और वह उसे छोड़कर चली गई है। दरअसल शव के टुकड़े करने के बाद वह घाव का इलाज डॉक्टर के पास गया था। उसी डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस समय काफी बेचैन था और थोड़े गुस्से में भी था। उसके हाथ पर चाकू या ब्लेड से काटने के निशान थे।

PunjabKesari
स्वाति मालीवाल ने किया विरोध

भले ही आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है लेकिन इस मर्डर केस को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आरोपी के लिए कठोरतम सजा की मांग करते हुए  ट्वीट किया- ‘‘ रूह कँपाने वाले एक मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके पुरुष मित्र ने जान से मार दिया और उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। उसके शव के टुकड़ों को उसने शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है। दरिंदे को कड़ी सजा होनी चाहिए।'' 

PunjabKesari
छह माह बाद खुला राज 

पुलिस की मानें तो आरोपी ने शव के कटे हुए हिस्सों को रखने के लिए 300 लीटर वाला एक फ्रिज खरीदा तथा शव से आने वाली बदबू को दबाने के लिए अगरबत्तियों एवं रूम फ्रेशनर का उपयोग किया।  पूनावाला की गिरफ्तारी के साथ यह नृशंसा घटना छह माह बाद सामने आयी हैं।  महिला के शव के कटे हुए कुछ हिस्से तो मिल गए हैं पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार तलाश रही है। 
 

Related News