26 APRFRIDAY2024 11:09:42 PM
Nari

सर्दियों में वजन रहेगा कंट्रोल अगर ये 5 चीजें कर दी आऊट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Nov, 2020 05:10 PM
सर्दियों में वजन रहेगा कंट्रोल अगर ये 5 चीजें कर दी आऊट

सर्दियों ने दस्तक दें दी है। ऐसे में लोग ज्यादा देर कंबल में बैठ कर चाय के साथ अलग-अलग चीजों को खाते हैं। साथ ही सुबह नाश्ते में भी बहुत-सी अनहैल्दी चीजों का सेवन करते हैं। मगर इन चीजों में हाई कैलोरी होने से वजन बढ़ने के साथ बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर सुबह का नाश्ता हैल्दी होने से दिनभर एनर्जी मिलती है। नहीं तो सारा दिल सुस्ती रहने के साथ वजन बढ़ता है। ऐसे में अगर आप इस बार सर्दियों में खुद को फिट रखना चाहिए है तो नाश्ते में कुछ चीजों को खाने से परहेज रखें। तो चलिए जानते हैं उन अनहैल्दी चीजों के बारे में...

बेकरी फूड 

बेकरी की चीजों जैसे कि केक, बिस्किट, कप केक आदि में भारी मात्रा में चीनी होती है। साथ ही इसे तैयार करने में घी और क्रीम भी यूज होती है। ऐसे में नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ आपको दिनभर हैवी महसूस होगा। साथ ही डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा ऐसी चीजों को खाने से सुस्ती पड़ती है। ऐसे में काम में ध्यान भी कम लगता है। 

PunjabKesari

प्रोसेस्ड फूड 

इस तरह का खाना भले ही टेस्टी हो। मगर इसे बार-बार पका कर तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें तेल व मसालों का भी अधिक इस्तेमाल होता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। प्रोसेस्ड फूड में चिप्स, पॉपकॉर्न, पैकेड फूड आता है। 

नूडल्स 

इसे तैयार करने में तेज मसालों और घी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसे सुबह नाश्ते में खाना अच्छा ऑप्शन नहीं हैं। इससे वजन तेजी से बढ़ेगा। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से दिल पर बुरा असर होगा।

कचौड़ी-पूरी

अगर आप भी सुबद नाश्ते में पकौड़े, कचौड़ी, पूरी, ब्रेड रोल्स आदि खाते हैं तो उसे तुरंत बंद कर दें। असल में, स्वाद-स्वाद में खाई गई ये चीजें सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवन बढ़ता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियां लगने का खतरा बढ़ता है। 

PunjabKesari

फ्रूट जूस 

अक्सर लोग सुबह नाश्ते में फ्रूट जूस पीना पसंद करते हैं। मगर ताजे की जगह बाजार का पैकेट बंद जूस सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो ताजे फलों की जूस निकाल कर पीएं। इसके अलावा फलों को काट कर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर को जरूरी तत्व मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए इन चीजों से जितनी जल्दी हो सके दूरी बनाना ही बेहतर हैं। नहीं तो वजन बढ़ने के साथ शरीर को बीमारियां लगने का समय नहीं लगेगा।
 

Related News